Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » राशन कार्ड धारकों के ल‍िए आई खुशखबरी, मोदी सरकार ने फ्री राशन पर क‍िया बड़ा ऐलान
    जीवन शैली

    राशन कार्ड धारकों के ल‍िए आई खुशखबरी, मोदी सरकार ने फ्री राशन पर क‍िया बड़ा ऐलान

    By Tv 36 HindustanSeptember 28, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राशन कार्ड धारकों के ल‍िए मोदी सरकार की तरफ से एक बार फ‍िर बड़ी खुशखबरी आई है. बुधवार को पीएम मोदी की अध्‍यक्षता में हुई कैबि‍नेट मीट‍िंग में प्रधानमंत्री गरीब कल्‍याण अन्‍न योजना को तीन महीने के ल‍िए और बढ़ा द‍िया गया है. अब इस योजना के तहत राशन कार्ड धारकों को सरकार की तरफ से द‍िसंबर तक फ्री राशन का फायदा म‍िलेगा.

    केंद्र सरकार की तरफ से योजना को कोव‍िड काल के दौरान अप्रैल 2020 में शुरू क‍िया गया था. बाद में मार्च 2022 में इसे छह महीने के ल‍िए बढ़ाकर स‍ितंबर तक कर द‍िया गया. अब सरकार ने एक बार फ‍िर इसे तीन महीने के ल‍िए बढ़ाकर द‍िसंबर 2022 तक कर द‍िया है. हालांक‍ि मीड‍िया र‍िपोर्ट में इसके छह महीने बढ़ाने की बात चल रही थी.

    80 करोड़ लोगों को फायदा होगा
    सरकार की तरफ से यह ऐलान क‍िये जाने के बाद इससे सीधे तौर पर 80 करोड़ लोगों को फायदा होगा. इस योजना को सरकार की तरफ से बढ़ाए जाने का इशारा पहले ही द‍िया जा चुका था. केंद्रीय खाद्य विभाग के सचिव ने भी इसका इशारा द‍िया था. आपको बता दें प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की दुनिया की सबसे बड़ी अन्‍न योजना है.

    3.40 लाख करोड़ हुए खर्च
    सरकार की तरफ से योजना को आगे बढ़ाने के ल‍िए स्टॉक पोजीशन की प‍िछले द‍िनों समीक्षा की गई थी. गौरतलब है क‍ि इस योजना पर अब तक 3.40 लाख करोड़ रुपये खर्च क‍िये जा चुके हैं. केंद्र की इस योजना के तहत देश के सभी गरीब राशन कार्ड धारक परिवारों को 5 किलो राशन प्रत‍ि व्‍यक्‍त‍ि मुहैया कराया जाता है. शुरुआत में एक परिवार को एक किलो चने की दाल और जरूरी मसालों की किट दी गई थी.

    इसके अलावा केंद्र सरकार की तरफ से 78 दिनों का बोनस रेलवे कर्मचारियों देने का भी फैसला क‍िया गया. सूत्रों की तरफ से म‍िली जानकारी के अनुसार सरकार के इस फैसले से करीब 11 लाख सरकारी कर्मचारियों को फायदा म‍िलेगा.

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleनीट, जेईई, क्लेट, एनडीए और पीएटी परीक्षा तैयारी का सुनहरा अवसर, कोचिंग, आवास, भोजन, चिकित्सा, पुस्तक एवं परिवहन की निःशुल्क व्यवस्था, देखें डिटेल….
    Next Article कोरोना ब्रेकिंग: आज मिले इतने नए मरीज, प्रदेश में आज इतने जिलों से कोरोना संक्रमित पाए गए, देखें सू्ची
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पीएम आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, इनसे जुड़े मुद्दे पर कर सकते हैं बात…

    April 18, 2026

    महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान स्मृति ईरानी ने कांग्रेस का क्रूर चेहरा किया बेनकाब, कहा…

    April 18, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला दहेज देने के आधार पर पत्नी के परिवार पर FIR नहीं’…

    April 18, 2026

    पासी, कुर्मी और ब्राह्मण सबको साधने की तैयारी तावड़े की सीक्रेट रिपोर्ट पर मंथन, PM से मिले…

    April 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • महिला अधिकारों पर विपक्ष की राजनीति उजागर, देश की आधी आबादी का हुआ अपमान …
    • शादी सीजन में गैस संकट दूर करने के लिए नई व्यवस्था, केटरर्स और होटलों को तय कोटे से मिलेंगे…
    • विश्व धरोहर दिवस पर जिले में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन…
    • वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री 102 लाख रूपए की राशि के विभिन्न निर्माण कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन…
    • आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?