नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहकों के लिए एक अच्छी खबर है, अब आपको बैंक से जुड़े छोटे-मोटे काम के लिए बैंक जाने और लाइनों में लगने की जरूरत नहीं है। SBI ने हाल ही में अपने ग्राहकों के लिए व्हाट्सऐप बैंकिंग सेवा शुरू की है। उन सर्विसेज के बारे में जो SBI ग्राहकों को व्हाट्सप पर मिलने लगेंगी आइए जानते हैं।
SBI की व्हाटसएप सर्विस के जरिए मिलेंगी ये सेवाएं
SBI की व्हाट्सऐप बैंकिंग सेवाओं का उपयोग आप इन जानकारी जानने के लिए कर सकते हैं-
- एकाउंट बैलेंस
- मिनि स्टेटमेन्ट
SBI ने यह भी खुलासा किया कि अब खाताधारक योनो ऐप में लॉग इन किए बिना या मिनी स्टेटमेंट के लिए एटीएम में जाए बिना व्हाट्सऐप पर ही ये जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसलिए, यदि आपका भी SBI में खाता है और आप नई एसबीआई व्हाट्सऐप बैंकिंग सुविधा का उपयोग करना चाहते हैं, तो आपको व्हाट्सऐप सर्विस के लिए अपना SBI अकाउंट रजिस्टर करना होगा और पहले एक SMS के माध्यम से अपनी सहमति देनी होगी।
SBI व्हाट्सएप्प बैंकिंग सर्विस के लिए रजिस्टर करें
Step 1: बैंक अकाउंट को SBI व्हाट्सअप बैंकिंग सर्विस के साथ रजिस्टर करने के लिए ‘SMS WAREG A/C No) लिखकर (917208933148) अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर से भेज दें। एक बार रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा तो आप SBI की व्हाट्सअप सर्विस का इस्तेमाल कर सकेंगे।
Step 2: व्हाट्सएप पर (+909022690226) पर Hi भेज दें। ये पॉप अप मैसेज खुलेगा।
Step 3: अब आपको अकाउंट बैलेंस, मिनी स्टेटमेंट, De-Register Whatsapp Banking का ऑप्शन दिया जाएगा।
Step 4: एकाउंट का बैलेंस चेक करने के लिए आपको 1 टाइप करना होगा जबकि मिनी स्टेटमेंट के लिए 2 टाइप करना होगा।