नई दिल्ली:– भारत पेट्रोलियम ने Bharatgas Mini कनेक्शन लेने की प्रक्रिया को बेहद ही आसान कर दिया है। कंपनी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा है कि अब भारत मिनी गैस सिलेंडर के लिए किसी एड्रेस प्रूफ वाले पहचान पत्र की जरूरत नहीं है। अब आपको इसके लिए आपको अपने नजदीकी Bharatgas डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाना होगा।
अमेरिका-ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण देश में पैदा हुए एलपीजी संकट से सबसे ज्यादा दिक्कत उन लोगों को हो रही है जो अपने राज्य को छोड़कर किसी अन्य राज्य में नौकरी कर रहे हैं। इसके अलावा सबसे ज्यादा दिक्कत छात्रों को भी हो रही है। इसे देखते हुए भारत पेट्रोलियम ने एक शानदार पहल की शुरुआत की है। भारत पेट्रोलियम के नए नियम के मुताबिक अब बिना एड्रेस प्रूफ गैस सिलेंडर कनेक्शन मिलेगा। आइए जानते हैं…
कैसे लें Bharatgas Mini कनेक्शन?
भारत पेट्रोलियम ने Bharatgas Mini कनेक्शन लेने की प्रक्रिया को बेहद ही आसान कर दिया है। कंपनी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा है कि अब भारत मिनी गैस सिलेंडर के लिए किसी एड्रेस प्रूफ वाले पहचान पत्र की जरूरत नहीं है। अब आपको इसके लिए आपको अपने नजदीकी Bharatgas डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाना होगा। वहां सिर्फ एक वैध पहचान पत्र (ID) दिखाना होता है यानी आप अपनी कंपनी का आईडी कार्ड या कॉलेज का कार्ड दिखाकर नया गैस कनेक्शन ले सकते हैं।
हाथों-हाथ मिलेगा 5 किलो का सिलेंडर
इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को 5 किलोग्राम का कॉम्पैक्ट गैस सिलेंडर दिया जाएगा, जिसे आप तुरंत इस्तेमाल कर सकते हैं। छोटा आकार होने की वजह से इसे आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है, जो इसे खासतौर पर किराए पर रहने वाले या बार-बार शिफ्ट होने वाले लोगों के लिए बेहतर विकल्प बनाता है।
डिपॉजिट पर मिलती है वापसी की सुविधा
Bharatgas Mini की एक और खासियत इसकी फ्लेक्सिबिलिटी है। अगर आप भविष्य में इस कनेक्शन को बंद करना चाहते हैं, तो पांच साल के भीतर सिलेंडर वापस करने पर आपको खाली सिलेंडर की लागत का 50% तक पैसा वापस मिल जाता है।
तेजी से बढ़ रही लोकप्रियता
कंपनी के मुताबिक बदलती लाइफस्टाइल और मोबाइल वर्कफोर्स को ध्यान में रखते हुए Bharatgas Mini जैसे विकल्प तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। आसान प्रक्रिया, कम दस्तावेज और पोर्टेबल सिलेंडर की सुविधा इसे आज के समय में एक स्मार्ट और किफायती विकल्प बनाती है।
Bharatgas Mini क्या है?
भारत पेट्रोलियम की ओर से पेश किया गया Bharatgas Mini उन लोगों के लिए खास तौर पर तैयार किया गया है, जो अक्सर जगह बदलते रहते हैं। इसमें छात्र, युवा प्रोफेशनल्स और प्रवासी कामगार शामिल हैं, जिनके पास स्थायी पता नहीं होता, लेकिन उन्हें भरोसेमंद कुकिंग फ्यूल की जरूरत होती है। यह एक पांच किलोग्राम का सिलेंडर होता है। इस सिलेंडर की कीमत करीब 300 रुपये होती है।
