Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पलक झपकते ही आयी आम आदमी के लिए खुशखबरी : काफी कम हो गए हैं इन चीजों के दाम, जानें इसका असली कारण…
    व्यापार

    पलक झपकते ही आयी आम आदमी के लिए खुशखबरी : काफी कम हो गए हैं इन चीजों के दाम, जानें इसका असली कारण…

    By Tv 36 HindustanDecember 9, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– विदेशों के साथ साथ स्थानीय मांग कमजोर रहने के बीच बीते सप्ताह देश के खाद्य तेल-तिलहन बाजार में सरसों और सोयाबीन तिलहन के दाम में गिरावट आई है। जबकि विदेशों में दाम सुधरने के कारण सोयाबीन तेल, कच्चा पामतेल और पामोलीन तेल के सस्ता होने के बीच जाड़े की मांग बढ़ने से मूंगफली तेल-तिलहन तथा बिनौला तेल के दाम में सुधार हुआ।

    खबरों के मुताबिक बीते सप्ताह मांग के कमजोर रहने के बीच सरसों तेल-तिलहन कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। कीमत की इस गिरावट की कारण मंडियों में सरसों की आवक भी घटी है जो पहले के लगभग 2 लाख बोरी से घटकर 1.40-1.45 लाख बोरी हो गई। जबकि देश में सरसों की रोजाना मांग 3.5-4 लाख बोरी की है।

    निर्यात मांग के कारण कीमतों में आई गिरावट
    इसके साथ ही डी-आयल्ड केक की कमजोर स्थानीय और निर्यात मांग के कारण सोयाबीन तिलहन कीमतों में गिरावट आई जबकि विदेशों में मजबूत होते दाम के कारण बीते सप्ताह सोयाबीन तेल के दाम में सुधार देखने को मिला। जबकि भारतीय कपास निगम ने किसानों से एमएसपी पर कपास नरमा खरीद तो की पर उससे निकलने वाले बिनौला की बिक्री बाजार भाव से कम या औने पौने दाम पर की जिसके कारण मूंगफली खल, सोयाबीन डीओसी और बाकी अन्य खलों की कारोबारी धारणा प्रभावित हुई।

    और सीसीआई को या तो पारदर्शी तरीके से बाजार भाव पर बिनौला बेचना चाहिये था या फिर उसे इसका स्टॉक जमाकर उचित कीमत मिलने तक इंतजार करना चाहिए था। सीसीआई के जरिए सस्ते दामों पर बिकवाली करने से बाकी तेल-तिलहन का कारोबर भी प्रभावित हुआ है।

    सरकार के द्वारा कपास की एमएसपी पर खरीद करने की गारंटी के बावजूद हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान जैसे कई राज्यों में इसका बाजार भाव एमएसपी से 2-4 प्रतिशत नीचे है जो कपास का भाव, सीसीआई की बिनौला खल की सस्ती बिकवाली करने से पहले एमएसपी से राजस्थान, हरियाणा में 4-5 प्रतिशत अधिक होता था। अब सोयाबीन की सरकारी खरीद जैसे उपायों का कोई अपेक्षित परिणाम मिलने की संभावना कम है। इसके साथ ही सरकार के द्वारा किसानों के सारे सोयाबीन खरीद का काम असंभव प्रतीत होता है।

    मौजूदा समय में न्यूनतम समर्थन मूल्य देखें
    इसके बजाय देशी तेल-तिलहनों का बाजार विकसित करने और उसी के अनुरूप नीतियों को तैयार करने की जरुरत है। उन्होंने बताया कि मलेशिया में सीपीओ का दाम पहले के 1,260-1,265 डॉलर प्रति टन से बढ़कर बीते सप्ताह 1,305-1,310 डॉलर प्रति टन हो जाने की वजह से समीक्षाधीन सप्ताहांत में सीपीओ और पामोलीनल के दाम भी मजबूती दर्शाते बंद हुए।

    बता दें कि मौजूदा समय में न्यूनतम समर्थन मूल्य से सूरजमुखी लगभग 20 प्रतिशत, सोयाबीन लगभग 15 प्रतिशत और मूंगफली लगभग 10 प्रतिशत नीचे दाम पर बिक रहा है। बीते सप्ताह सरसों दाने का थोक भाव 50 रुपये की गिरावट के साथ 6,575-6,625 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। सरसों दादरी तेल का थोक भाव 75 रुपये की गिरावट के साथ 13,725 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। सरसों पक्की और कच्ची घानी तेल का भाव में 10-10 रुपये की गिरावट के साथ 2,275-2,375 रुपये और 2,275-2,400 रुपये टिन पर बंद हुआ

    Post Views: 2,010

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमुख्यमंत्री ने सात उद्यम इकाईयों का किया शिलान्यास लोकार्पण जहाँ से रेल नहीं चलती थी अब वहाँ हवाई जहाज उड़ान भर रहे हैं मुख्यमंत्री जी…
    Next Article महिला शक्तिकरण का महायोगदान पिछले एक साल में इतनी पत्नियों ने दी किडनी, पढ़ें ताजा रिपोर्ट…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पहली बार भोपाल से पटना की सीधी फ्लाइट शुरू, रीवा-जबलपुर भी अब सीधे यहां से जुड़े…

    August 10, 2026

    सावन शिवरात्रि पूजा की ये छोटी-सी गलती पड़ सकती है भारी, जान लें महादेव की पूजा के ये जरूरी नियम…

    August 10, 2026

    प्रदेश के खिलाड़ियों को मिलेगा विश्वस्तरीय Sports Science Support संसद में बृजमोहन अग्रवाल ने उठाया बड़ा मुद्दा…

    August 10, 2026

    हवा में कलाबाजी, पैरों का कमाल सेपक टकरा में भारत की बड़ी छलांग, किंग्स कप में जीता ये मेडल..

    August 10, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पहली बार भोपाल से पटना की सीधी फ्लाइट शुरू, रीवा-जबलपुर भी अब सीधे यहां से जुड़े…
    • सावन शिवरात्रि पूजा की ये छोटी-सी गलती पड़ सकती है भारी, जान लें महादेव की पूजा के ये जरूरी नियम…
    • प्रदेश के खिलाड़ियों को मिलेगा विश्वस्तरीय Sports Science Support संसद में बृजमोहन अग्रवाल ने उठाया बड़ा मुद्दा…
    • हवा में कलाबाजी, पैरों का कमाल सेपक टकरा में भारत की बड़ी छलांग, किंग्स कप में जीता ये मेडल..
    • 15 अगस्त को देशभक्ति के रंग में रंगेगा पूरा प्रदेश, CM विष्णु साय रायपुर में फहराएंगे तिरंगा, सभी स्कूलों, विभागों और कार्यालयों के लिए दिशा-निर्देश जारी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?