Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, 5 दिवसीय निःशुल्क प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन…
    समाचार

    बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, 5 दिवसीय निःशुल्क प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन…

    By Tv36 HindustanFebruary 19, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़:– बेरोजगार युवाओं के लिए राहत की खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र रायपुर द्वारा युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 20 फरवरी से 24 फरवरी तक पाँच दिवसीय निःशुल्क प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह कैम्प प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रायपुर के कलेक्टोरेट परिसर स्थित मल्टीलेवल पार्किंग, गांधी चौक में आयोजित होगा।

    12वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए अवसर
    इस प्लेसमेंट कैम्प में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी। Technotask Business Solutions Pvt. Ltd. द्वारा कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव के 400 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 18 हजार रुपये वेतन दिया जाएगा और पदस्थापना रायपुर में ही होगी।

    स्नातकों के लिए भी मौका
    वहीं ITM Edutech India Limited द्वारा सेल्स एग्जीक्यूटिव/रिलेशनशिप मैनेजर के 124 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक निर्धारित है। चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 26 हजार 500 रुपये वेतन मिलेगा और पदस्थापना पूरे छत्तीसगढ़ में की जाएगी।

    ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य
    प्लेसमेंट कैम्प में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। इच्छुक उम्मीदवार छत्तीसगढ़ रोजगार एप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। साक्षात्कार के समय अभ्यर्थियों को शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति, रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा और पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना होगा।

    जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र के अधिकारियों ने जिले के सभी योग्य और इच्छुक युवाओं से अपील की है कि वे इस निःशुल्क प्लेसमेंट कैम्प का लाभ उठाएं और निर्धारित तिथि व समय पर उपस्थित होकर साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग लें।

    Post Views: 65

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleश्रमिक सशक्तिकरण ही समृद्ध विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला- श्रमिकों के खून-पसीने की मेहनत से ही प्रदेश विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा प्रदेश -मंत्री लखन लाल देवांगन
    Next Article रुद्राक्ष को क्यों कहा जाता है महादेव के आंसू, जानें ऐसे हुई इसकी उत्पत्ति…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    विशेष लेख प्रदेश में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान सीएम सायं…

    February 19, 2026

    रुद्राक्ष को क्यों कहा जाता है महादेव के आंसू, जानें ऐसे हुई इसकी उत्पत्ति…

    February 19, 2026

    श्रमिक सशक्तिकरण ही समृद्ध विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला- श्रमिकों के खून-पसीने की मेहनत से ही प्रदेश विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा प्रदेश -मंत्री लखन लाल देवांगन

    February 19, 2026

    पाली महोत्सव में महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं पर आधारित आकर्षक स्टॉल…

    February 19, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • विशेष लेख प्रदेश में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान सीएम सायं…
    • रुद्राक्ष को क्यों कहा जाता है महादेव के आंसू, जानें ऐसे हुई इसकी उत्पत्ति…
    • बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, 5 दिवसीय निःशुल्क प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन…
    • श्रमिक सशक्तिकरण ही समृद्ध विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला- श्रमिकों के खून-पसीने की मेहनत से ही प्रदेश विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा प्रदेश -मंत्री लखन लाल देवांगन
    • पाली महोत्सव में महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं पर आधारित आकर्षक स्टॉल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?