Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » GOOD NEWS : अब 12 से 18 साल के बच्चों को जल्द लगने जा रही है स्वदेशी वैक्सीन, मंजूरी के लिए सरकार ने डीसीजीआई को भेजा प्रस्ताव
    कोरोना समाचार

    GOOD NEWS : अब 12 से 18 साल के बच्चों को जल्द लगने जा रही है स्वदेशी वैक्सीन, मंजूरी के लिए सरकार ने डीसीजीआई को भेजा प्रस्ताव

    By Tv 36 HindustanFebruary 15, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सरकार के एक एक्सपर्ट पैनल ने भारत की बायोलॉजिकल ई द्वारा निर्मित कोर्बिवैक्स को आपात इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। इसे अब अंतिम मंजूरी के लिए दवा नियंत्रक महानिदेशक (डीसीजीआई) के पास प्रस्तावित किया गया है। अगर इस वैक्सीन को डीसीजीआई भी मंजूर कर लेता है तो यह 15 साल से कम उम्र के लोगों को लगने वाली पहली वैक्सीन होगी। इसे फिलहाल 12-18 साल के बच्चों और किशोरों को लगाने के लिए प्रस्तावित किया गया है।
    न्यूज एजेंसी के सूत्रों ने दावा किया कि सरकार ने अब तक 15 साल से कम के बच्चों को टीका लगाने पर फैसला नहीं लिया है। हालांकि, नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हाल ही में कहा था कि ज्यादा से ज्यादा आबादी को टीका दिए जाने की जरूरत पर विचार हो रहा है। 

    डीसीजीआई पहले ही कोर्बिवैक्स को मंजूरी दे चुका है। यह भारत की पहली प्रोटीन आधारित वैक्सीन है। इसे भारत में ही विकसित किया गया है। इसे दवा नियामक की तरफ से 28 दिसंबर को मंजूरी दी गई थी। हालांकि, डीसीजीआई ने इसे अब तक आपात इस्तेमाल की मंजूरी नहीं दी है, जिसकी वजह से यह टीका देश के टीकाकरण अभियान का हिस्सा नहीं है। 

    अपने आवेदन में डीसीजीआई ने क्या कहा था?
    इससे पहले डीसीजीआई को 9 फरवरी को भेजे गए आवेदन में बायोलॉजिकल ई के गुणवत्ता और नियामक मामलों के प्रमुख श्रीनिवास कोसाराजू ने कहा कि उनकी कंपनी को सितंबर 2021 में ही पांच से 18 साल के बच्चों के लिए वैक्सीन के दूसरे और तीसरे फेज की क्लीनिकल स्टडी की मंजूरी मिल गई थी। 

    उन्होंने कहा, “निषेधाज्ञा प्रमाणपत्र के आधार पर बायोलॉजिकल ई ने अक्तूबर 2021 में क्लीनिकल स्टडी शुरू कर दी थी। अब हमने दूसरे और तीसरे फेज के परीक्षण से मिले सुरक्षा और प्रभावशीलता के नतीजों को परखने के बाद पाया है कि टीका पूरी तरह से सुरक्षित और प्रभावी है।”

    क्या है कोर्बिवैक्स टीके की खासियत?
    कोर्बिवैक्स टीका इंट्रामस्क्युलर यानी मांसपेशियों के रास्ते लगाया जाता है। इसकी दो खुराक 28 दिनों के अंतराल पर दी जाती है। कोर्बिवैक्स 0.5 मिलीलीटर (एकल खुराक) और 5 मिलीलीटर (दस खुराक) की शीशी में उपलब्ध है। इसे 2 से 8 डिग्री सेल्सियस पर संरक्षित किया जाता है। 

    स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बायोलॉजिकल-ई ने भारत में पहले/दूसरे और दूसरे/तीसरे दौर का क्लीनिकल परीक्षण किया है। मंत्रालय ने कहा कि इसके अलावा कंपनी ने कोविशील्ड के मुकाबले इसकी श्रेष्ठता का मूल्यांकन करने के लिए तीसरे चरण का सक्रिय तुलनीय क्लीनिकल परीक्षण भी किया है।

    Post Views: 0

    america Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel COVID19 Covidrecovery Hind news Hindi film Hindi khabar Hindi news india PM Narendra modi today Today latest news Today news today the
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleWazamba Kasyno Online【pełne Opinie I Bonus 2800 Pln】
    Next Article शादीशुदा युवक ने कुंवारी लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाकर किया दोबारा शादी, पीड़िता पहुंची थाने…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान 2026 सेवा मेरा योगदान जिले में वॉकथॉन के जरिए गूंजा नशामुक्त समाज का संदेश…

    September 27, 2026

    विश्व पर्यटन दिवस विशेष लेख जहाँ प्रकृति पुकारती है, यहां आपका इंतज़ार कर रहा है…

    September 27, 2026

    कोटा रोड पर अचानक सामने आए दो ‘भूत’, राहगीरों के उड़े होश, फिर हुआ ये खुलासा…

    September 27, 2026

    ड्राई और बेजान चेहरे को मिलेगा निखार, घर पर आसानी से बनाएं नारियल पानी का फेस मिस्ट…

    September 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सेवा संकल्प अभियान 2026 सेवा मेरा योगदान जिले में वॉकथॉन के जरिए गूंजा नशामुक्त समाज का संदेश…
    • विश्व पर्यटन दिवस विशेष लेख जहाँ प्रकृति पुकारती है, यहां आपका इंतज़ार कर रहा है…
    • कोटा रोड पर अचानक सामने आए दो ‘भूत’, राहगीरों के उड़े होश, फिर हुआ ये खुलासा…
    • ड्राई और बेजान चेहरे को मिलेगा निखार, घर पर आसानी से बनाएं नारियल पानी का फेस मिस्ट…
    • इथेनॉल की बढ़ती उत्पादन क्षमता बनी चुनौती, अतिरिक्त स्टॉक खपाने के लिए नए बाजार तलाश रहा उद्योग…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?