नई दिल्ली। अगर आप भी पेट्रोल-डीजल के बढ़ाते दामों के कारण परेशान हैं और इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज़ हैं। जो आपकी इस बड़ी मुसीबत से छुटकारा दिला देगा। दरअसल इलेक्ट्रिक व्हीकल स्टार्टअप GT Force ने अपने बहुप्रतीक्षित टू-व्हीलर मॉडल्स GT Soul और GT One के लॉन्च किए जाने का एलान किया। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर शानदार फीचर्स से लैस हैं। जो आपके लम्बे सफर का साबित होने वाला हैं। जाने इन सीरीज की खासियत
GT Soul की फीचर्स और कीमत
इस इलेक्ट्रिक व्हीकल को हाई पावर ट्यूबलर फ्रेम पर बनाया गया है। इसे भारतीय बाजार में 49,996 रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया गया है। जिसकी टॉप स्पीड 25 किमी प्रति घंटा है। यह उत्पाद दो बैटरी विकल्पों – लीड 48V 28Ah और लिथियम 48V 24Ah के साथ उपलब्ध है।
लीड बैटरी एक बार फुल चार्जिंग पर 50 से 60 किमी और लिथियम बैटरी सिंगल चार्ज में 60 से 65 किमी की रेंज देने का वादा करती है। कंपनी ने GT Soul इलेक्ट्रिक स्कूटर को चार कलर ऑप्शंस रेड, ब्लैक, व्हाइट और सिल्वर जैसे रंगों में उतारा है। यह 18 महीने की मोटर वारंटी, एक साल की लीड बैटरी वारंटी और तीन साल की लिथियम आयन बैटरी वारंटी के साथ आता है।
GT One की फीचर्स और कीमत
GT Force ने 59,800 रुपये (एक्स शोरूम इंडिया) की कीमत पर लो-स्पीड श्रेणी में जीटी वन को लॉन्च किया है। इसका मकसद 25 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड के साथ कम दूरी की यात्रा की जरूरतों को पूरा करना है। जीटी वन भी लीड 48V 24Ah और लिथियम 48V 28Ah बैटरी में उपलब्ध है, जिसमें एक बार फुल चार्जिंग पर लीड बैटरी पर 50 से 60 किमी और लिथियम में 60 से 65 किमी की दूरी तय की जा सकती है।
यह मॉडल भी हाई पावर ट्यूबलर फ्रेम पर बनाया गया है और इसमें सवार के आराम के लिए डुअल ट्यूब टेक्नोलॉजी के साथ एक फ्रंट हाइड्रोलिक और टेलीस्कोपिक डबल शॉकर है। जीटी वन मैट भी रेड, ब्लैक, व्हाइट और सिल्वर कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है। इसे 18 महीने की मोटर वारंटी, एक साल की लीड बैटरी वारंटी और तीन साल की लिथियम बैटरी वारंटी के साथ खरीदा जा सकता है।