कई सारी एपलीकेशन हैं, जो बिना इंटरनेट के इस्तेमाल नहीं की जा सकती. ऐसा ही एक ऐप है गूगल का मोस्ट पॉपुलर ऐप जिमेल, जहां पर आप बिना इन्टरनेट मेल सेंड और सर्च नहीं कर सकते. दरअसल जिमेल पर मेल भेजने और रिसीव करने के लिए इंटरनेट की जरूरत तो पड़ती ही है वैसे तो अब इंटरनेट बिना एक दिन की भी कल्पना करना मुश्किल है। आज लगभग सभी काम के लिए इंटरनेट कनेक्शन की आवश्यकता होती है। लेकिन आज हम आपके लिए एक ऐसी ट्रिक लेकर आए हैं, जिससे आप बिना इंटरनेट के जीमेल पर मेल भेज सकेंगे।
आप mail.google.com पर जाकर इंटरनेट से कनेक्ट न होने पर भी अपने जीमेल पर आए मेल को पढ़ सकते हैं उनका जवाब दे सकते हैं और मेल सर्च कर सकते हैं। यह ध्यान दें कि ईमेल को ऑफ़लाइन भेजने के लिए जीमेल का उपयोग करना आसान बनाने के लिए, क्रोम में mail.google.com को बुकमार्क करना होता है।
स्टेप 1: अपने कंप्यूटर पर सबसे पहले क्रोम डाउनलोड करें। आप जी मेल ऑफ़लाइन केवल क्रोम ब्राउज़र विंडो में उपयोग कर सकते हैं। इसके बाद जीमेल ऑफलाइन सेटिंग में जाएं या लिंक- https://mail.google.com/mail/u/0/#settings/offline पर क्लिक करें।
स्टेप 2: ऑफ़लाइन मेल को इनेबल करें. अपनी सेटिंग चुनें, जैसे कि आप कितने दिनों के मेसेज को सिंक करना चाहते हैं और अंत में सेव चेंजेस पर क्लिक करें.
स्टेप 3: ऑफलाइन उपयोग करने के लिए आप जीबमेल को बुकमार्क भी कर सकते हैं। अपने ईमेल को ऑफ़लाइन एक्सेस करना आसान बनाने के लिए आप अपने इनबॉक्स को बुकमार्क कर सकते हैं। क्रोम में, अपना जीमेल इनबॉक्स खोलें और एड्रेस बार के दाईं ओर, स्टार पर क्लिक करें।