Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सरकारी कर्मचारियों को रक्षाबंधन से पहले मिली बड़ी सौगात, सरकार ने जारी किया DA बढ़ाने का आदेश
    छत्तीसगढ

    सरकारी कर्मचारियों को रक्षाबंधन से पहले मिली बड़ी सौगात, सरकार ने जारी किया DA बढ़ाने का आदेश

    By Tv 36 HindustanJuly 29, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भोपाल: प्रदेश की सभी बिजली कम्पनियों में कार्यरत नियमित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सातवें वेतनमान में 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। जारी आदेश के अनुसार सातवें वेतनमान में कार्मिकों को वर्तमान में मूल वेतन पर एक जनवरी 2023 से 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता देय होगा। उन्हें कुल 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा।

    गौरतलब है कि कंपनी द्वारा नियमित कार्मिकों को एक जनवरी 2023 से सातवें वेतनमान में 4 प्रतिशत की वृद्धि करते हुए कुल 38 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता दिया जा रहा था, जिसमें एक जनवरी 2023 से 4 प्रतिशत की वृद्धि करते हुए अब कुल 42 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ते का भुगतान कंपनी के नियमित कार्मिकों को किया जाएगा।

    बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 23 जून 2023 को सीहोर के भेंरूदा में आयोजित एक सभा में राज्य के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता, केंद्र सरकार के बराबर करने का वादा किया था। इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री ने 14 जुलाई को निर्णय लेते हुए महंगाई भत्ता को 42% कर दिया। महंगाई भत्ता जनवरी 2023 के वेतन से प्रभावी होगा।

    जनवरी 2023 से माह जून 2023 तक का एरियर 3 समान किश्तों में दिया जाएगा। छठवां वेतनमान प्राप्त कर रहे कर्मचारियों के मामलों में भी महंगाई भत्ता में समानुपातिक वृद्धि की जाएगी। वर्ष 2014 में 30 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले कर्मचारियों को तृतीय समयमान वेतन पहले से ही दिया जा रहा है। अब सरकार ने राज्य के कर्मचारियों को चतुर्थ समयमान वेतनमान प्रदान करने का भी निर्णय लिया है। ऐसे शासकीय सेवक जिन्होंने 1 जुलाई 2023 अथवा उसके पश्चात 35 वर्ष की सेवा पूर्ण कर ली है, उन्हें चतुर्थ समय मान वेतन दिया जाएगा।

    सरकार के इस निर्णय से मध्य प्रदेश के करीब साढ़े 7 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों को लाभ होगा। प्रदेश में नियमित कर्मचारियों की संख्या करीब 6 लाख 40 हजार है। वहीं, करीब 1 लाख 10 हजार दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी हैं। इस तरह कुल 7 लाख 50 हजार कर्मचारियों को बढ़े हुए डीए का तोहफा मिला है

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews Today news भोपाल सरकारी कर्मचारियों
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleरायपुर के इस इलाके में बनी बाढ़ की स्थिति, घरों में घुसा पानी, लोग पंचायत भवन में हुए शिफ्ट
    Next Article कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की शादी पर मां सोनिया गांधी ने कही यह बात….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    अब डिजिटल टोकन से मिलेगा राशन यहां से शुरू होगी नई PDS व्यवस्था…

    August 6, 2026

    प्रदेश में बस का 60 प्रतिशत तक बढ़ा किराया , 5 साल बाद सरकार ने बढ़ाईं नई दरें, जानिए कितना देना होगा…

    August 6, 2026

    WhatsApp ने ग्रुप चैट्स को बनाया और स्मार्ट, अब इस टैग से मिलेगा इंस्टेंट अलर्ट, Polls में भी आए बड़े बदलाव…

    August 6, 2026

    भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को प्रसन्न करने के लिए करें ये सरल उपाय, सुख-समृद्धि के साथ मिलेगा भाग्य का साथ…

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अब डिजिटल टोकन से मिलेगा राशन यहां से शुरू होगी नई PDS व्यवस्था…
    • प्रदेश में बस का 60 प्रतिशत तक बढ़ा किराया , 5 साल बाद सरकार ने बढ़ाईं नई दरें, जानिए कितना देना होगा…
    • WhatsApp ने ग्रुप चैट्स को बनाया और स्मार्ट, अब इस टैग से मिलेगा इंस्टेंट अलर्ट, Polls में भी आए बड़े बदलाव…
    • भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को प्रसन्न करने के लिए करें ये सरल उपाय, सुख-समृद्धि के साथ मिलेगा भाग्य का साथ…
    • मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और किन्हें बरतनी होगी सावधानी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?