छत्तीसगढ़ :– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य के अधिकारी-कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के अष्टम प्रदेश अधिवेशन में मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों के हित में अहम घोषणा करते हुए कहा कि अब राज्य कर्मचारियों को केंद्र सरकार के समान भत्ता दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री साय ने ऐलान किया कि महंगाई भत्ता (DA) 55% से बढ़ाकर 58% किया जा रहा है। इस फैसले से प्रदेश के लाखों अधिकारी-कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा और उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। महंगाई भत्ता बढ़ोतरी का फैसला तत्काल प्रभाव से लागू होने की संभावना है।
