Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा तोहफा, वेतन में होगी इतनी बढ़ोतरी…
    News

    सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा तोहफा, वेतन में होगी इतनी बढ़ोतरी…

    By Tv 36 HindustanSeptember 8, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    )हैदराबाद: यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) के बाद केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को दिपावली के आसपास एक और बड़ा तोहफा दे सकती है. पेंशन के बाद अब 8वें वेतन आयोग को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं. सरकारी कर्मचारी अपने वेतन और पेंशन में संभावित संशोधनों का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. 8वें वेतन आयोग के लागू होने से सरकारी कर्मचारियों के वेतन में बड़ी वृद्धि हो सकती है. एक करोड़ से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को लभा मिलेगा.मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सरकार 8वें वेतन आयोग के गठन की तैयारी कर रही है और इसकी फाइल लगभग तैयार है. कहा जा रहा है कि 8वें वेतन आयोग का गठन 2025 में किया जा सकता है, जिसकी सिफारिशें 2026 से लागू होने की संभावना है.

    यह समयसीमा दो वेतन आयोगों के बीच 10 वर्ष के अंतराल के अनुरूप है, क्योंकि 7वें वेतन आयोग की सिफारिशें 2016 में लागू की गई थीं.केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए हर 10 साल में वेतन आयोग का गठन करती है. इसके तहत विशेषज्ञों की समिति महंगाई, आर्थिक स्थिति, खर्च जैसे विभिन्न आर्थिक और सामाजिक कारकों का अध्ययन करती है. फिर आयोग अपनी सिफारिशें सरकार को पेश करता है.अनुमानों के अनुसार 8वें वेतन आयोग लागू होने से लेवल 1 का वेतन 34,560 रुपये तक बढ़ सकता है, जबकि लेवल 18 का वेतन 4.8 लाख रुपये तक पहुंच सकता है. साथ ही यूनिफाइड पेंशन योजना (UPS) के तहत पेंशन भी पढ़ जाएगी.न्यूनतम वेतन 34,560 रुपये तक हो सकता हैरिपोर्ट के अनुसार, 8वें वेतन आयोग का वेतन मैट्रिक्स 1.92 के फिटमेंट फैक्टर का उपयोग करके तैयार किए जाने की संभावना है.

    इस फिटमेंट फैक्टर के साथ 7वें वेतन आयोग के अनुसार लेवल 1 के लिए वर्तमान न्यूनतम वेतन 1800 के ग्रेड पे के साथ 18,000 रुपये है, जिसे 8वें वेतन आयोग के तहत 34,560 रुपये तक संशोधित किया जा सकता है.कैबिनेट सचिव के पद के लिए केंद्र सरकार में निर्धारित उच्च वेतनमान लेवल 18 है. इसके लिए अधिकतम वेतन वर्तमान में 2.5 लाख रुपये है. 8वें वेतन आयोग के तहत अगर फिटमेंट फैक्टर 1.92 है, तो सरकारी क्षेत्र में अधिकतम वेतन को 4.8 लाख रुपये किया जा सकता है.

    8वां वेतन आयोग के बाद पेंशन की गणनायूपीएस के तहत पेंशन सेवानिवृत्ति से पहले के 12 महीनों के औसत मासिक वेतन का 50 प्रतिशत निर्धारित की जाएगी. 2004 में भर्ती हुए कर्मचारी 2029 में सेवानिवृत्त होंगे. अगर 8वां वेतन आयोग जनवरी 2026 में लागू होता है, तो न्यूनतम मूल वेतन 34,560 रुपये होने का अनुमान है, जबकि अधिकतम वेतन 4.8 लाख रुपये तक पहुंच सकता है. कर्मचारियों को जनवरी 2029 तक उनके वेतन पर पांच डीए बढ़ोतरी भी मिल सकती है.

    प्रत्येक संशोधन में 4 प्रतिशत की वृद्धि मानते हुए 2029 तक डीए की कुल वृद्धि मूल वेतन का 20 प्रतिशत तक होगी. इसलिए 34,560 रुपये के वेतन के लिए 20 प्रतिशत डीए में 6,912 रुपये जुड़ेंगे, इस वेतन राशि वाले व्यक्ति को 20,736 रुपये की पेंशन मिल सकती है, क्योंकि इसकी गणना लेवल 1 वालों के लिए मूल वेतन और डीए के 50 प्रतिशत के रूप में की जाती है.फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, 4.8 लाख रुपये के अधिकतम वेतन वाले व्यक्ति के लिए, 96,000 रुपये के डीए के साथ पेंशन 2,88,000 रुपये हो सकती है, जो जनवरी 2029 में उनके अंतिम वेतन का 50 प्रतिशत है.

    Post Views: 860

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleदुनिया भर के कई देशों के बैंक क्यों खरीद रहे सोना, क्या दिवाली में होगी रिकॉर्ड कीमत, जानें…
    Next Article दिल्ली हाईकोर्ट की चेतावनी के बाद अपने बयान में विकिपीडिया फाउंडेशन ने यह कहा…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    अर्जुन रामपाल ने गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स से रचाई शादी, सात साल के रिश्ते के बाद लिया ये फैसला…

    August 21, 2026

    प्रदेश के वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 9 IFS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट…

    August 21, 2026

    पाकिस्तान के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में ऐसा करने वाली पहली टीम…

    August 21, 2026

    मानसून में इम्यूनिटी को सपोर्ट करेंगी ये 5 हर्बल ड्रिंक्स, आज ही डाइट में करें शामिल…

    August 21, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अर्जुन रामपाल ने गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स से रचाई शादी, सात साल के रिश्ते के बाद लिया ये फैसला…
    • प्रदेश के वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 9 IFS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट…
    • पाकिस्तान के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में ऐसा करने वाली पहली टीम…
    • मानसून में इम्यूनिटी को सपोर्ट करेंगी ये 5 हर्बल ड्रिंक्स, आज ही डाइट में करें शामिल…
    • पीएम आवास योजना में प्रदेश ने रचा इतिहास, विष्णु देव साय के नेतृत्व में तेजी से पूरे हो रहे गरीबों के आशियाने…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?