नई दिल्ली:– देश के केंद्रीय बैंक भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने वर्ष 2026 के लिए असिस्टेंट (Assistant) के 650 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह एक शानदार अवसर माना जा रहा है।
इस भर्ती के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 फरवरी 2026 से शुरू होकर 8 मार्च 2026 तक चलेगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार RBI की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता और पात्रता
उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) होना अनिवार्य है।
सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक जरूरी हैं।
SC, ST और PwBD वर्ग के उम्मीदवारों के लिए केवल उत्तीर्ण (Pass) होना पर्याप्त है।
कंप्यूटर पर वर्ड प्रोसेसिंग का कार्यसाधक ज्ञान होना चाहिए।
जिस राज्य या भर्ती कार्यालय के लिए आवेदन किया जा रहा है, वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान अनिवार्य है।
पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को कम से कम 15 वर्ष की सैन्य सेवा या पूर्व सैनिक के रूप में मान्यता प्राप्त होना चाहिए।
आयु सीमा की जानकारी
न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
अधिकतम आयु: 28 वर्ष
आयु की गणना अधिसूचना में निर्धारित कट-ऑफ तिथि के आधार पर होगी।
आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
वेतन और भत्ते
चयनित अभ्यर्थियों को 29,000 रुपये प्रतिमाह मूल वेतन दिया जाएगा।
वेतनमान: 29,000 से 78,640 रुपये।
अन्य भत्तों को जोड़ने के बाद कुल मासिक वेतन लगभग 58,514 रुपये (HRA को छोड़कर) तक हो सकता है।
समय-समय पर वेतन संशोधन और भत्तों में बढ़ोतरी भी की जाती है।
आवेदन शुल्क का विवरण
General / OBC / EWS: 450 रुपये + 18% GST
SC / ST / PwBD / Ex-Servicemen: 50 रुपये सूचना शुल्क + 18% GST
RBI के वर्तमान कर्मचारी: कोई आवेदन शुल्क नहीं
उम्मीदवारों के लिए सलाह
आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे RBI Assistant Recruitment 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ लें और अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
