
नई दिल्ली। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अगले 9 महीने बेहद अहम होने वाले है। केंद्र और राज्य सरकार अलग अलग विभागों से लगभग 90 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती निकालने वाला है।
राजस्थान में PTI के 5546, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में 400, BSF में 110, कृषि विभाग में 189, रेलवे में 9703, शिक्षा विभाग में 460, आंगनबाड़ी में 1033, भारतीय सेना में 174, IBPS में 8106, पुलिस में 186 समेत राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से 65 हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
BSF के रिक्यूटमेंट डिपार्टमेंट की और से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, ग्रुप बी के अंतर्गत सब इंस्पेक्टर पद पर 22 पदों पर भर्तियां की जाएगी। जिनमें सब इंस्पेक्टर (विहिकल मैकेनिक) के 12, सब इंस्पेक्टर (ऑटो इलेक्ट्रिशियन) के 4 और सब इंस्पेक्टर (स्टोर कीपर) के 6 पद शामिल हैं। वहीं कॉन्स्टेबल के 88 पदों पर भर्तियां की जाएगी।