कोरबा, 8 मार्च। महाविद्यालय में अंतर्राष्टीय महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ.आर के सक्सेना ने शुभकामनाएं प्रेषित किया। इस अवसर पर डॉ. दिनेश श्रीवास ,श्री एस एस तिवारी ,श्री बलराम कुर्रे ने स्त्रीशक्ति के महत्व को बताते हुए कविता का वाचन किया। महाविद्यालय में कार्यरत सभी महिला प्राध्यापकों-कर्मचारियों का स्वागत और सम्मान किया गया। महिला प्राध्यापको-कर्मचारियों के लिए
महिला सशक्तिकरण पर आधारित प्रश्नोत्तरी(क्वीज)प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रंजन के लिए डम्पबाल, चित्र में बिंदी लगाओं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिता के विजेता डॉ. खरे ,ज्योति यादव ,अंजली यादव को प्राचार्य ने पुरस्कार प्रदान किया। पूरे कार्यक्रम के आयोजन एवं संचालन में प्राचार्य डॉक्टर आर के सक्सेना ,सहा. प्राध्यापक डॉ. संजय यादव, डॉ. संदीप शुक्ला, डॉ. दिनेश श्रीवास ,सुशील गुप्ता ,सुशील अग्रवाल ,रमेश मौर्य के साथ सभी प्राध्यापकों का योगदान था।कार्यक्रम में महाविद्यालय की सभी महिला शक्ति डॉ. खरे,डॉ. अग्रवाल, डॉ.दुबे ,डॉ. साहू, डॉकौशिल, आनंद मेडम ,नाथ मेडम, महाविद्यालय के सभी अतिथि शिक्षिकाएं, कर्मचारी उपस्थित थे।