
TV 36 Hindustan – रिपोर्ट रवि गोस्वामी सीतापुर सरगुजा,
सरगुजा :- पुलिस महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में, सरगुजा जिले सभी थानों में नशा उन्मूलन के तहत नवाबिहान चलाया जा रहा है, जिसके तहत सीतापुर पुलिस द्वारा ऐसे लोग जो नशे के इस कारोबार में लंबे समय से लिप्त है उस पर लगातार निगरानी कर रहे हैं, उसके वजुद भी यहां नशे के कारोबारीयों का धंधा काफी समय से चलता आ रहा है, ऐ कारोबारी पुलिस से बचने के लिए नये नये तरीकों की खोज कर पुलिस के पकड़ से काफी दिनों से बच रहे थे। आज़ मुखबिर की सूचना से जशपुर निवासी दो गांजा तस्करों को सीतापुर पुलिस ने धरदबोचा जो मोटरसाइकिल में गांजा रखकर कोट वंदना में ग्राहक का इंतजार कर रहे थे, सीतापुर थाना प्रभारी रुपेश नारंग की टीम वन विभाग नाका के पास तलाशी ली तो बोरा में बंधी दो किलो गांजा बरामद हुआ, ये दोनों आरोपी घनश्याम यादव, पिता हरि यादव 23 वर्ष, निवासी कांसाबेल,अकालु राम , पिता शकरु राम 55 वर्ष निवासी फरसाबहार दोनों जशपुर जिले के रहने वाले हैं, दोनों शातिर गांजा तस्कर लंबे समय से उड़िसा से गांजा लाकर, सरगुजा छत्तीसगढ़ में ग्राहकों को गांजा उपलब्ध कराते थे, दोनों को सीतापुर पुलिस गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल सीजी 14, 6882को जप्त कर दोनों के खिलाफ धारा 20 वीं एनडीपीएस के तहत कार्यवाही करते हुए दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। जप्त गांजा की किमत पैंतीस हजार बताई जा रही है, इस कार्यवाही में , थाना प्रभारी रुपेश नारंग, एस आर साहु, नंदकुमार प्रजापति, रामकुमार यादव, पंकज देवांगन, नमिश सिंह, अभिषेक सिंह, आलोक गुप्ता, शामिल थे।