मुंबई। Good News कपूर खानदान में एक बार फिर किलकारी गूंजी हैं दरअसल अनील कपूर की लाडली बेटी सोनम कपूर (Sonam Kapoor) के घर खुशियां आई है। जन्माष्टमी के एक दिन बाद उनके घर बेटे ने जन्म लिया है। एक्ट्रेस नीतू कपूर ने एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी। यह खबर सामने आने के बाद फैंस सोनम कपूर और आनंद अहूजा को माता- पिता बनने की बधाइयां दे रहे हैं।
इस खबर के बाद मनोरंजन जगत में खुशी की लहर छा गई है। इस बारे में खुद अभिनेता रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी। नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि इस खूबसूरत सफर में हमारा साथ देने के लिए सभी डॉक्टर्स,नर्सेज, दोस्तों और परिवार वालों का शुक्रिया। ये बस शुरुआत है, लेकिन हम जानते हैं कि अब हमारी जिंदगी हमेशा के लिए पूरी तरह से बदलने वाली है।
आपको बता दें कि सोनम कपूर ने इसी साल मार्च में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। इसके बाद से वह लगातार सोशल मीडिया पर अक्सर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती रहती थीं। वहीं, जून के महीने में सोनम कपूर ने इटली में बेबी शोवर रखा था, जिसमें उनके करीबी दोस्त शामिल हुए थे।