Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » होलसेल मार्केट में पहुंचे ग्रीन पटाखे, जलाईए ग्रीन पटाखा, पाईए धुंआ और धूल से छुटकारा
    जीवन शैली

    होलसेल मार्केट में पहुंचे ग्रीन पटाखे, जलाईए ग्रीन पटाखा, पाईए धुंआ और धूल से छुटकारा

    By Tv 36 HindustanOctober 30, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जलाईए ग्रीन पटाखा, पाईए धुंआ और धूल से छुटकारा। यह सफेद और पीली रोशनी देगा। जलाने के बाद फूटने पर धुंआ नहीं निकलेगा। धूल सोखने की क्षमता वाला यह ग्रीन पटाखा, होलसेल मार्केट में, रिटेल काउंटर की डिमांड की राह देख रहा है। कीमत भले ही, परंपरागत पटाखे की तुलना में, दोगुनी हो लेकिन खरीदी में इसका भी नाम लिखा जा रहा है।

    मानक से ज्यादा ध्वनि और वायु प्रदूषण के लिए जिम्मेदार ठहराया जा चुका पटाखा, इस बरस सप्लाई लाइन में कई तरह की बाधा का सामना कर रहा है। पर्व की रोज बढ़ती डिमांड और सीमित आपूर्ति के बीच, कीमत अब दोगुनी हो चुकी है। संकट तब और ज्यादा गहराता नजर आता है जब ग्रीन पटाखे की उपलब्धता और कीमत की जानकारी दी जाती है। पटाखा कारोबारी ग्रीन पटाखे की कीमत को लेकर नाराज तो हैं लेकिन सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का पालन भी करना है। इसलिए चुप्पी साधे हुए हैं।
    क्या है ग्रीन पटाखा

    सामान्य पटाखा की तरह ग्रीन पटाखा के उत्पादन में बेरियम नाइट्रेट की जरूरत नहीं पड़ती। एलुमिनियम की मात्रा भी कम होती है। राख की भी आवश्यकता नहीं होती। इसके अलावा इस उपाय से बनने वाला ग्रीन पटाखा 35 फ़ीसदी कम प्रदूषण फैलाता है। सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि इसमें धूल सोखने की क्षमता भी होती है। दिलचस्प यह कि फूटने के वक्त यह पीला और सफेद रोशनी ही देता है और धुंआ नहीं छोड़ता।

    काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च सेंटर के वैज्ञानिकों ने ग्रीन पटाखा का फार्मूला तैयार किया। वैसे तो किसी भी पटाखे को पूरी तरह प्रदूषण मुक्त नहीं बनाया जा सकता लेकिन संस्थान ने जो फार्मूला तैयार किया है और इससे जो ग्रीन पटाखा बनाया है, उसकी मदद से वॉटर मॉलिक्यूल्स यानी पानी का कण तैयार किया जा सकता है। जिससे धूल और खतरनाक राख को कम करने में मदद मिलती है।
    मिल रहे यह ग्रीन पटाखे

    तमिलनाडु के शिवाकाशी से जो ग्रीन पटाखे बन कर आए हैं, उनमें फुलझड़ी, लाइट ,अनारदाना और फूटने वाले ऐसे पटाखे हैं, जिनकी मांग सदा से रहती आई है। परंपरागत पटाखे की तुलना में ग्रीन पटाखों की कीमत 70 से 80 फ़ीसदी ज्यादा है लेकिन प्रदूषण के स्तर के घटने से होने वाला लाभ, कहीं ज्यादा हितकारी है। इसलिए मांग निकलती नजर आती है।
    परंपरागत पटाखे डबल
    परंपरागत पटाखों में अनारदाना, चकरी, फुलझड़ियां, लाईट, लक्ष्मी बम और मांग में हमेशा रहने वाले सभी पटाखे, बीते साल की तुलना में दोगुनी कीमत पर मिल रहे हैं। तेजी की वजह यह है कि पटाखा यूनिटों में काम करने वाले कुशल कारीगरों की बेहद कमी है। कोरोना का संक्रमण भले ही कम हो रहा है लेकिन भय इतना ज्यादा है कि कारीगर काम पर लौट नहीं रहे हैं। इसलिए सीमित कारीगरों से ही ज्यादा मजदूरी देकर काम करवाया जा रहा है। इसके बाद भी यूनिटें मांग पूरी नहीं कर पा रहीं हैं।

    Post Views: 0

    arrived got rid of Green crackers lit green crackers smoke wholesale market
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleतीसरी लहर के लिए तीन गुना बड़ी तैयारी… छत्तीसगढ़ के अधिकांश कस्बों में ऑक्सीजन प्लांट, आईसीयू-एचडीयू बेड… रायपुर पर कम हुई निर्भरता…
    Next Article पेट्रोल डीजल में लगातार तीसरे दिन उबाल जारी
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    अगर आपके आंखों के नीचे काले घेरे जड़ से हो जाएंगे खत्म सोने से पहले कर लें ये 1 काम…

    February 8, 2026

    क्या आप भी किसी भी दिन धो लेते हैं कपड़े तो हो जाइए सावधान इन 3 दिनों में कपड़े धोना घर में ला सकता है…

    January 24, 2026

    क्या आप भी किसी भी दिन धो लेते हैं कपड़े तो हो जाइए सावधान इन 3 दिनों में कपड़े धोना घर में ला सकता है…

    January 24, 2026

    आखिर सुबह उठते ही क्या दिखना मानते हैं बड़ा शुभ या अशुभ इससे कैसे बचें जानिए उपाय…

    January 17, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • राहुल गांधी की बातों पर आखिर अमित शाह को क्यों आ रही हंसी संसद में अब कैसी सियासत शुरू हो गई…
    • आखिर खाना खाने के कितने देर बाद पानी पीना सही जानिए…
    • रेलवे में 22,000 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास तुरंत करें अप्लाई जानें यहां से पूरी डिटेल…
    • क्या बारिश बनेगी विलेन या होगा फुल मैच कोलंबो मौसम अपडेट से भारत-पाक मुकाबले पर सस्पेंस…
    • आज महाशिवरात्रि पर रायगढ़ बाबा धाम पहुंचे CM साय, 1.20 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?