Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » तीसरी लहर के लिए तीन गुना बड़ी तैयारी… छत्तीसगढ़ के अधिकांश कस्बों में ऑक्सीजन प्लांट, आईसीयू-एचडीयू बेड… रायपुर पर कम हुई निर्भरता…
    गैजेट

    तीसरी लहर के लिए तीन गुना बड़ी तैयारी… छत्तीसगढ़ के अधिकांश कस्बों में ऑक्सीजन प्लांट, आईसीयू-एचडीयू बेड… रायपुर पर कम हुई निर्भरता…

    By Tv 36 HindustanOctober 30, 2021No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर : दूसरी कोरोना लहर में बड़ी संख्या में मौतें, बेड और ऑक्सीजन का संकट तथा डॉक्टर-स्टाफ की कमी जैसे काफी खराब अनुभवों के बाद प्रदेश सरकार ने तीसरी लहर के लिए तीन गुना बड़ी तैयारी पूरी कर ली है। दूसरी लहर के खात्मे के तुरंत बाद सरकार ने बेड और ऑक्सीजन समेत संसाधनों के लिए जिलों को कुल 100 करोड़ और विभागीय तौर पर 285 करोड़ (कुल 385 करोड़ रुपए) जारी किए थे, जिसका उपयोग पूरा कर लिया गया है।

    ताजा स्थिति ये है कि प्रदेशभर के सभी 170 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों यानी ग्रामीण स्तर पर पहली बार कोरोना के इलाज के लिए 2 से 5 बेड तक के आईसीयू के ऑक्सीजन बेड तैयार कर लिए गए हैं। दूसरी लहर में बेड के भारी संकट की वजह से पूरे प्रदेश में कोरोना के लिए बेड 20 हजार से बढ़कर 31 हजार हो गए हैं। वेंटिलेटर 280 थे, जिनकी संख्या बढ़ाकर 1024 कर ली गई है। सरकारी तौर पर डाक्टर और स्टाफ मिलाकर 18458 थे, जो बढ़कर 20405 हो गए हैं। सबसे बड़ी उपलब्धि ऑक्सीजन प्लांटों की है। सभी जिला अस्पतालों के साथ-साथ छोटे-छोटे सेंटरों में छोटे ऑक्सीजन प्लांट की संख्या 112 हो चुकी है, जो दूसरी लहर के अंत तक केवल 6 ही थे।

    स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में दूसरी लहर के पीक के गुजरने के बाद जून जुलाई से ही तीसरी लहर की तैयारियां शुरु कर थी। इसके लिए जिलों को करीब 100 करोड़ और सीजीएमएससी को 285 करोड़ का बड़ा बजट मरीजों के लिए इलाज के लिए संसाधन जुटाने के लिए दिए गए थे। इस बजट से प्रदेश में 3ज्यादातर फोकस ऐसे स्थायी संसाधन जुटाने के लिए किया गया कि अगर कोरोना की तीसरी लहर न आए, तब भी चिकित्सा सुविधा में इनका इस्तेमाल हो सके। क्योंकि कोरोना की पहली और दूसरी लहर में ग्रामीण इलाकों में इलाज के बंदोबस्त नहीं रहना एक बड़ी दिक्कत बनकर उभरा था।

    ताजा स्थिति ये है कि तीसरी लहर से पहले ग्रामीण और कस्बाई इलाके में 170 से अधिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी ऑक्सीजन की सुविधा वाले 15-15 बिस्तरों की अतिरिक्त व्यवस्था तैयार कर ली गई। प्रदेश के तकरीबन सभी 792 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में 5-5 ऑक्सीजन कंसट्रेटर, 15-15 ऑक्सीजन बेड, 15 जंबो सिलेंडर और 5-5 आईसीयू बेड का सेटअप तैयार कर लिया गया है, ताकि मरीज वहीं भर्ती किए जाएं और इलाज हो सके।

    तीसरी लहर के लिए 31295 बेड बढ़ाए गए
    पहली लहर में जहां 10 से 17 हजार के बीच मरीजों के इलाज के लिए सरकारी सेटअप में बिस्तरों की सुविधा थी। वो अब तीसरी लहर की तैयारियों के चलते बढ़कर 31295 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग ने 385 करोड़ में सरकार के 77 से अधिक ऑक्सीजन प्लांट, जिला अस्पतालों में 1120 से अधिक आईसीयू बेड, ग्रामीण इलाकों के स्वास्थ्य केंद्रों में ऑक्सीजन की सुविधा वाले 850 से अधिक बिस्तर की नई व्यवस्था बनाने में खर्च किए हैं। वहीं जिला अस्पतालों में बच्चों के पीडियाट्रिक आईसीयू में 42 से अधिक बिस्तरों की नया सेटअप बनाने की प्रक्रिया भी चल रही है।

    15 दिन में 55 संक्रमित इनमें 24 दूसरे राज्यों से
    प्रदेश में बाहरी राज्यों से लौटकर कोरोना संक्रमित होने वालों की तादाद अब फिर बढ़ रही है। राजधानी में ही पिछले 15 दिन में 55 से अधिक केस मिल चुके हैं। जिनमें दो दर्जन से ज्यादा मरीज ऐसे हैं जो आस पड़ोस से लौटकर आने के बाद पॉजिटिव हुए हैं। इनमें भी महाराष्ट्र से लौटकर पॉजिटिव होने वालों की संख्या सबसे ज्यादा है। 8 पॉजिटिव महाराष्ट्र के पड़ोसी जिलों से आने के बाद पॉजिटिव निकले हैं। इसके बाद ओडिशा से घूमकर आए सात, मप्र- तेलंगाना से तीन-तीन, दिल्ली से एक और तीन अन्य राज्यों से आने के बाद संक्रमण की जद में आए।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleखुले में नमाज पढ़ने पर बढ़ा विरोध, पुलिस के साथ झड़प, हिरासत में लिये गए 30 लोग
    Next Article होलसेल मार्केट में पहुंचे ग्रीन पटाखे, जलाईए ग्रीन पटाखा, पाईए धुंआ और धूल से छुटकारा
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    यहां की तर्ज पर इंटरनेशनल टूरिज्म मैप पर चमकेगा छत्तीसगढ़, CM विष्णु देव साय ने की बड़ी…

    October 7, 2026

    संस्कृत शिक्षा को नई दिशा देने प्रदेश के विद्यालय प्रमुखों का मंथन…

    October 7, 2026

    किराएदार महिला से नजदीकी पड़ी भारी दो चचेरे भाइयों की इस बीमारी से मौत, मोहल्ले में दहशत…

    October 7, 2026

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर कांग्रेस हुई आक्रोशित, कल चुनाव आयोग के सामने शक्ति का प्रदर्शन…

    October 7, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • यहां की तर्ज पर इंटरनेशनल टूरिज्म मैप पर चमकेगा छत्तीसगढ़, CM विष्णु देव साय ने की बड़ी…
    • संस्कृत शिक्षा को नई दिशा देने प्रदेश के विद्यालय प्रमुखों का मंथन…
    • किराएदार महिला से नजदीकी पड़ी भारी दो चचेरे भाइयों की इस बीमारी से मौत, मोहल्ले में दहशत…
    • राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर कांग्रेस हुई आक्रोशित, कल चुनाव आयोग के सामने शक्ति का प्रदर्शन…
    • सिंगापुर से रायपुर लौटे CM साय, ढोल-नगाड़ों से स्वागत, बोले – सफल रहा दौरा, प्रदेश को मिले ₹43,600 करोड़ के निवेश प्रस्ताव…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?