Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » 2 लाख करोड रुपए की चोरी पकड़ी जीएसटी इंटेलिजेंस ने, इस सेक्टर में सबसे ज्यादा फर्जीवाड़ा…
    News

    2 लाख करोड रुपए की चोरी पकड़ी जीएसटी इंटेलिजेंस ने, इस सेक्टर में सबसे ज्यादा फर्जीवाड़ा…

    By Tv 36 HindustanSeptember 15, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    : : देश में जीएसटी चोरी पकड़ने के लिए बनाए गए डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) ने पिछले वित्त वर्ष में 2.01 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के केस पकड़े हैं. यह आंकड़ा एक साल में लगभग दोगुना हो गया है. डीजीजीआई की सालाना रिपोर्ट के अनुसार, जीएसटी चोरी के लगभग 46 फीसदी मामले टैक्स का पेमेंट न करने, 20 फीसदी फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (Input Tax Credit) से जुड़े और 19 फीसदी गलत तरीकों से लाभ लेने के पकड़ में आए हैं.

    6,084 केस में 2.01 लाख करोड़ रुपये की टैक्स चोरी पकड़ी गई जीएसटी इंटेलिजेंस ने बताया कि उन्होंने पिछले वित्त वर्ष में 2.01 लाख करोड़ रुपये की टैक्स चोरी के 6,084 मामलों का पता लगाया है. इसके अनुसार, सर्विस सेक्टर में ऑनलाइन गेमिंग और बीएफएसआई (BFSI) में सबसे ज्यादा टैक्स चोरी की जा रही है. इसके अलावा गुड्स सेक्टर में लोहा, तांबा, स्क्रैप और अलॉय में भी जमकर टैक्स चोरी की जा रही है. जीएसटी इंटेलिजेंस ने वित्त वर्ष 2022-23 में 4,872 मामलों में 1.01 लाख करोड़ रुपये पकड़े थे. वित्त वर्ष 2023-24 में 26,605 करोड़ रुपये खुद से टैक्स पेमेंट (Voluntary Tax) के रूप में आए.बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और इंश्योरेंस सेक्टर भी जीएसटी चोरी में आगे रिपोर्ट के अनुसार, पिछले वित्त वर्ष में ऑनलाइन गेमिंग सेक्टर में 78 मामलों में 81,875 करोड़ रुपये की सबसे अधिक जीएसटी चोरी देखी गई.

    दूसरे नंबर पर 171 मामलों में 18,961 करोड़ रुपये की चोरी के साथ बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और इंश्योरेंस (BFSI) सेक्टर रहा है. कॉन्ट्रैक्ट सर्विसेज में 2,846 करोड़ रुपये के 343 मामले और फार्मा सेक्टर में 22 केस में 40 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी पकड़ी गई. लोहा, तांबा, स्क्रैप और अलॉय में 1,976 मामले पकड़े गए, जिसमें 16,806 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी की गई.

    पान मसाला, तंबाकू, सिगरेट और बीड़ी बनाने वाले कर रहे टैक्स चोरी जीएसटी इंटेलिजेंस के अनुसार, 5,794 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी के 212 मामलों के साथ पान मसाला, तंबाकू, सिगरेट और बीड़ी बनाने वाले तीसरे पायदान पर रहे हैं. इसके बाद प्लाइवुड, लकड़ी और कागज का नंबर आता है. इसमें 238 केस में 1,196 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी पकड़ी गई. इलेक्ट्रॉनिक आइटम में 1,165 करोड़ रुपये के 23 मामले और मार्बल, ग्रेनाइट और टाइल्स में 315 करोड़ रुपये के 235 केस पकड़े गए हैं. पिछले वित्त वर्ष में सेंट्रल जीएसटी जोन ने भी 35,377 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी के 14,492 केस पकड़े हैं.

    Post Views: 1,225

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article*सनसनीखेज मनगवां थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े पुलिस लिखी बाइक में आए बदमाश घर में रखे चार लाख लूट रफूचक्कर…
    Next Article मुख्यमंत्री साय 57 हजार श्रमिकों को 49.43 करोड़ राशि का डी.बी.टी. के माध्यम से करेंगे वितरण …
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रदेश में शुरू होगा ‘राशन एटीएम’ अब फिंगरप्रिंट से मिलेगा अनाज, लंबी लाइनों से मिलेगी राहत…

    April 16, 2026

    सांस्कृतिक चेतना का महाकुंभ, ओंकारेश्वर में ‘एकात्म पर्व’ के जरिए अद्वैत दर्शन को वैश्विक मंच देंगे सीएम…

    April 16, 2026

    सोने से पहले बस 2 मिनट करें ये प्रार्थना, बदल जाएगी किस्मत, प्रेमानंद जी ने दिया जीवन बदलने वाला ये मंत्र…

    April 16, 2026

    सिलगेर के माड़वी कोसा ने अपने हाथों से बनाया अपना घर, सीएम ने सौंपी खुशियों की चाबी…

    April 16, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश में शुरू होगा ‘राशन एटीएम’ अब फिंगरप्रिंट से मिलेगा अनाज, लंबी लाइनों से मिलेगी राहत…
    • सांस्कृतिक चेतना का महाकुंभ, ओंकारेश्वर में ‘एकात्म पर्व’ के जरिए अद्वैत दर्शन को वैश्विक मंच देंगे सीएम…
    • सोने से पहले बस 2 मिनट करें ये प्रार्थना, बदल जाएगी किस्मत, प्रेमानंद जी ने दिया जीवन बदलने वाला ये मंत्र…
    • सिलगेर के माड़वी कोसा ने अपने हाथों से बनाया अपना घर, सीएम ने सौंपी खुशियों की चाबी…
    • सिलगेर के माड़वी कोसा ने अपने हाथों से बनाया अपना घर, सीएम ने सौंपी खुशियों की चाबी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?