रायपुर :– प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में किए गए ऐतिहासिक जीएसटी सुधारों का छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय ने स्वागत किया है। इस सन्दर्भ में उन्होंने ने कहा कि, भारत की कर प्रणाली को यह निर्णय आमजन के उद्योग-व्यापार के लिए और अधिक सरल प्रोत्साहनकारी बनाएगा।
नागरिकों के जीवन में पहुंचेगा लाभ:
सीएम ने कहा कि, 12 लाख तक की आयकर में छूट देने के बाद अब सरकार जीएसटी दरों में भी भारी कटौती की है। जिससे रोज़मर्रा की ज़रूरत की वस्तुएं अब सस्ती हो जाएगी। जैसे खाने-पीने की चीज़ें, खेती-किसानी के उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, शिक्षा सामग्री, दवाइयां, ऑटोमोबाइल औरमनोरंजन की वस्तुएं सस्ते हो गए हैं। साथ ही टैक्स दर कई आवश्यक वस्तुओं पर शून्य कर दी गई है, इसका नागरिकों के जीवन में सीधा लाभ मिलेगा।
अर्थव्यवस्था को मिलेगी गति:
उद्योग-व्यापार को मिलेगी नई ऊर्जा उन्होंने कहा कि, यह प्रावधान पीएम मोदी ने नवरात्रि पर्व से लागू होने वाला Ease of Living और Ease of Doing Business की संकल्पना को साकार करेगा। इससे देश की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी, साथ ही उद्योग-व्यापार को भी नई ऊर्जा प्राप्त होगी।
वैश्विक अर्थव्यवस्था को मिलेगी ऊँचाईयां:
इसके साथ ही सीएम ने कहा कि, छत्तीसगढ़ के तीन करोड़ जनता की ओर से केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मैं आभार व्यक्त करता हूँ। यह निर्णय देश की वैश्विक अर्थव्यवस्था को नई ऊँचाइयों तक ले जाने और आम आदमी के जीवन को सरल बनाने का प्रतिबद्ध प्रमाण है।
