Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » दिसंबर में जीएसटी राजस्व संग्रह 1.29 लाख करोड़ के पार
    व्यापार

    दिसंबर में जीएसटी राजस्व संग्रह 1.29 लाख करोड़ के पार

    By Tv 36 HindustanJanuary 1, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आर्थिक गतिविधियों में तेजी आने के साथ ही कर चोरी करने वालों के विरूद्ध की जा रही कार्रवाई से जीएसटी राजस्व संग्रह में भी बढोतरी का रूख बना हुआ है। इस वर्ष दिसंबर में जीएसटी राजस्व संग्रह 1.30 लाख करोड़ रुपये के करीब रहा है।

    वित्त मंत्रालय द्वारा आज यहां जारी जीएसटी संग्रह के आंकड़ों के अनुसार दिसंबर 2021 में कुल जीएसटी राजस्व संग्रह 129780 करोड़ रुपये रहा है जो दिसंबर 2020 में संग्रहित राजस्व से 13 प्रतिशत और दिसंबर 2019 की तुलना में 26 प्रतिशत अधिक रहा है। हालांकि नवंबर 2021 में यह राशि 131526 करोड़ रुपये पर रही थी। जुलाई 2017 में इस अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था के लागू होने के बाद नवंबर में संग्रहित जीएसटी राजस्व इस वर्ष अप्रैल के संग्रहित 1.40 लाख करोड़ रुपये के राजस्व के बाद दूसरा सबसे अधिक मासिक राजस्व था। अक्टूबर 2021 में 130127 करोड़ रुपये का जीएसटी राजस्व जमा हुआ था और नंवबर ऐसा लगातार दूसरा महीना रहा जबकि जीएसटी राजस्व संग्रह 1.30 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है। दिसंबर 2021 में भी यह राशि 1.30 लाख करोड़ के करीब रही है। इस वर्ष सितंबर में जीएसटी राजस्व संग्रह 1.17 लाख करोड़ रुपये रहा था।

    काेरोना की दूसरी लहर की वजह से लगाये गये कठोर लॉकडाउन के कारण इस वर्ष जून में जीएसटी राजस्व संग्रह एक लाख करोड़ रुपये से कम रहा था। इससे पहले लगातार नौ महीनों तक यह एक लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा था। अब फिर जुलाई, अगस्त , सितंबर और अक्टूबर के साथ ही नवंबर में भी यह एक लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है।

    इस वर्ष दिसंबर में कुल जीएसटी राजस्व संग्रह 129780 करोड़ रुपये रहा है। इसमें सीजीएसटी 22578 करोड़ रुपये, एसजीएसटी 28658 करोड़ रुपये , आईजीएसटी 69155 करोड़ रुपये और क्षतिपूर्ति उपकर 9389 करोड़ रुपये रहा है। आईजीएसटी में आयात पर जीएसटी 37527 करोड़ रुपये और क्षतिपूर्ति उपकर में आयात पर जीएसटी 614 करोड़ रुपये शामिल है।

    सरकार ने सीजीएसटी में 25568 करोड़ रुपये और एसजीएसटी में 21102 करोड़ रुपये दिया है। इस नियमित वितरण के बाद अक्टूबर में सीजीएसटी 48146 करोड़ रुपये और एसजीएसटी 49760 करोड़ रुपये रहा है।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकोई आदेश महिला को पति के साथ संबंध बनाने पर मजबूर नहीं कर सकताः हाई कोर्ट
    Next Article 2022 में महंगाई से जीवन होगा ज्यादा कठिन:कांग्रेस
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    तेल कंपनियों को अरबों का घाटा, पर क्या आपकी जेब पर पड़ेगा बोझ चुनाव बाद दाम बढ़ाने की खबर पर सरकार की ये सफाई…

    April 23, 2026

    नागपुर-नासिक के लिए खुशखबरी, यहां के हीरा और सी-फूड कारोबारियों की चमकी किस्मत…

    February 8, 2026

    डॉलर ने छीना चमक का ताज, क्यों कांप गया गोल्ड-सिल्वर का साम्राज्य, जानिए डॉलर इंडेक्स क्यों बना खलनायक…

    October 31, 2025

    धनतेरस पर 1 लाख करोड़ की खरीदारी, सबसे ज्यादा इन चीजों पर लोगों ने किए खर्च…

    October 19, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने यहां के मुख्यमंत्री से की नई दिल्ली में सौजन्य भेंट…
    • क्या आपके हाथ में भी है मछली का चिन्ह जानें हथेली की किस जगह पर बनना माना जाता है बेहद शुभ…
    • युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़; मुख्यमंत्री…
    • कुकिंग ऑयल खरीदते समय न करें ये 7 गलतियां, हेल्दी तेल चुनने से पहले इन बातों का रखें खास ध्यान…
    • इस जिले में सड़क सुदृढ़ीकरण को मिली बड़ी गति, 12.63 करोड़ रुपये स्वीकृत…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?