जगतगुरु नरेंद्राचार्य भक्त सेवा मंडल के रायपुर निरीक्षक घनश्याम माहेश्वरी और रायपुर जिला अध्यक्ष धन्नू लाल देवांगन ने बताया कि डोंगरगांव में 2 अप्रैल गुड़ी पड़वा तथा हिंदू नव वर्ष की शोभायात्रा निकाली जाएगी वहीं उन्होंने बताया कि जगतगुरु नरेंद्राचार्य भक्त सेवा मंडल द्वारा स्वस्वरूप संप्रदाय के तत्वाधान में
सबसे पहले स्वामीजी की पूजा की जाएगी इसके बाद ठीक 10 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिन भक्तो को सेवा लेनी है वे ठीक 9 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का आह्वान किया गया है।
सभी भक्तजन संप्रदाय के गणवेश में शोभायात्रा में शामिल होंगे। शोभा यात्रा डोंगरगांव गायत्री मंदिर के सामने फुटबाल ग्राउंड से निकल कर शहर के मुख्य मार्ग घूम कर वापस ग्राउंड में आयेगी।
मार्ग में बीच बीच में ठंडे शरबत और पानी की भी व्यवस्था रखी गई है। यात्रा में कुछ लोकल नृत्य भी होंगे । उसके बाद श्री रोहित मोडे जी का प्रवचन होगा। सुबह का नाश्ता चाय दोपहर का भोजन की व्यवस्था रखी गई है ।
आखिरी में 23 अप्रैल बालोद कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा होगी। 23 अप्रैल बालोद के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए यह शोभायात्रा बहुत महत्वपूर्ण हैं अतः सभी गुरुबंधु बहनो से निवेदन है की ज्यादा से ज्यादा संख्या में शोभायात्रा में भाग ले और कार्यक्रम को सफल बनाएं।