रायपुर। राजधानी समेत प्रदेश के सभी स्कूलों में हमर तिरंगा अभियान को लेकर दिशा निर्देश जारी किया गया है। जिसके तहत सभी स्कूलों में 5 चरणों में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
बता दें कि हमर तिरंगा अभियान स्कूलों में 20 से 30 अगस्त तक किया जाएगा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों में देशभक्ति जगाना है। बच्चों को महात्मा गांधी के बारे में बताया जाएगा। इस दौरान स्कूलों में विशेष सजावट भी की जाएगी। वहीं कक्षा 11वीं एवं 12वीं के बच्चों को महात्मा गांधी पर आधारित फिल्म भी दिखाई जाएंगी।
