Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » नशे अवैध संबंधों से बिखरते कई परिवारों में लौटी खुशियां पुलिस परिवार परामर्श केन्द्र की समझाइश से कई परिवार हुए लाभान्वित
    कोरबा

    नशे अवैध संबंधों से बिखरते कई परिवारों में लौटी खुशियां पुलिस परिवार परामर्श केन्द्र की समझाइश से कई परिवार हुए लाभान्वित

    By Tv 36 HindustanJuly 30, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरिया/शराब वह अन्य नशे की लत के चलते कई परिवारों में आए दिन लड़ाई झगड़ा होते रहता है। जिसके चलते कई बार परिवार बिखराव के अंतिम पड़ाव तक पहुंच जाता है। वहीं विभिन्न तरह के नशे के लत के बाद सामाजिक पतन का कारण भी बनता है। तो कई बार अवैध संबंध भी पारिवारिक बिखराव का कारण बन जाता है।

    पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देश पर कोरिया पुलिस की महिला सेल द्वारा परिवार परामर्श केंद्र एवं कॉउंसलर के माध्यम से ऐसे कई परिवारों को बिखरने से रोकने का काम लगातार कर रही है। परिवार परामर्श केंद्र के पास आने वाले आवेदनों पर परिवार परामर्श केंद्र में दोनों परिवारों के प्रमुखजनों को बुलाकर काउंसलिंग कराई जाती है और मध्यस्थता कर परिवार को जोड़ने का कार्य किया जाता है, जिससे कि कई परिवार टूटने से बच जाते हैं। पुलिस परिवार द्वारा संचालित परिवार परामर्श केंद्र में प्रति सप्ताह पारिवारिक मामलों की सुनवाई की जाती है, और दो परिवारों व पति पत्नी के बीच उत्पन्न हुए विवाद को सुलझाने का कार्य लगातार किया जा रहा है। जिसका परिणाम यह हो रहा है कि ज्यादातर परिवार इससे लाभान्वित हो रहे हैं। 

    वर्ष 2024 में पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में कुल 103 प्रकरण आये है जिसमे से महिला सेल द्वारा 60 परिवारों को एकीकृत किया गया है। वहीं 8 प्रकरणो में अपराध दर्ज भी करवाया गया है। वर्ष 2024 के ऐसे 25 प्रकरण जिसमे पति-पत्नी आपस में समझौता करने के लिए तैयार ही नहीं हुए इसमें पुलिस द्वारा उन्हें फैना देकर माननीय न्यायालय की शरण लेने की समझाईश दिया गया है।

    परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी उप निरीक्षक जया लक्ष्मी, प्रधान आरक्षक कीर्ति तिवारी, आरक्षक प्रमिला तिग्गा के प्रयासो से अब तक कई परिवार बिखरने से बच गए हैं और यह कार्य लगातार जारी है। पति-पत्नी के बीच हुए विवाद को पुलिस विभाग की महिला सेल द्वारा तीसरे की उपस्थिति को दूर किया गया है। इस तरह इस वर्ष अभी तक 60 परिवारों को बिखरने से बचाकर उन्हें एकीकृत किया गया है।

    पुलिस अधीक्षक कोरिया के इन प्रयासों का मुख्य उद्देश्य समाज में शांति और सद्भाव स्थापित करना है। कोरिया पुलिस के परिवार परामर्श केंद्र में न केवल परिवारों को टूटने से बचाया है, बल्कि उन्हें एक नया जीवन जीने की दिशा भी दी है। इस प्रकार की
    पहल से पुलिस और जनता के बीच विश्वास और सहयोग का रिश्ता भी मजबूत हुआ है।

    इसके अलावा, काउंसलिंग सत्रों के दौरान व्यक्तिगत समस्याओं पर भी ध्यान दिया जाता है, जिससे कि न केवल परिवारिक विवादों का समाधान हो सके, बल्कि व्यक्तिगत मानसिक स्वास्थ्य और संतुलन भी बनाए रखा जा सके। जिससे लोगों को अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में मदद मिलती है।

    Post Views: 1,090

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमनु भाकर और सरबजोत सिंह ने भारत को पेरिस ओलंपिक में दिलाया दूसरा पदक,अपने देश का नाम किया रोशन…
    Next Article पैन कार्ड धारकों को लेकर नया नियम हुआ लागू, जानना बेहद जरूरी नही तो होगी बड़ी परेशानी…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इस बार नौतपा के दिनों में ज़रूर करें इन वस्तुओं का दान, सूर्यदेव की बरसेगी कृपा, सुख-समृद्धि का मिलेगा आशीर्वाद…

    May 22, 2026

    इस चिलचिलाती गर्मी को मात देंगे भारत के ये 7 ट्रेडिशनल फूड, स्वाद के साथ ठंडक भी…

    May 22, 2026

    आज जुम्मे के दिन यहां हुई भव्य पूजा, पहली बार नहीं पढ़ी गई नमाज भक्तों ने जताया शासन-प्रशासन का आभार…

    May 22, 2026

    इन अधिकारियों के बेटे-बेटी को आरक्षण क्यों OBC रिजर्वेशन और क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट, छिड़ी नई बहस…

    May 22, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस बार नौतपा के दिनों में ज़रूर करें इन वस्तुओं का दान, सूर्यदेव की बरसेगी कृपा, सुख-समृद्धि का मिलेगा आशीर्वाद…
    • इस चिलचिलाती गर्मी को मात देंगे भारत के ये 7 ट्रेडिशनल फूड, स्वाद के साथ ठंडक भी…
    • आज जुम्मे के दिन यहां हुई भव्य पूजा, पहली बार नहीं पढ़ी गई नमाज भक्तों ने जताया शासन-प्रशासन का आभार…
    • इन अधिकारियों के बेटे-बेटी को आरक्षण क्यों OBC रिजर्वेशन और क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट, छिड़ी नई बहस…
    • वापस ली गई समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका दोबारा होगा ट्विशा के बॉडी का…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?