नई दिल्ली। पीरियड्स के दौरान यौन संबंध बनाने के अपने ही फायदे और नुकसान हैं। पीरियड्स के दौरान महिलाओं को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जैसा की आप जानते हैं कि पीरियड्स में पेट दर्द कमर में दर्द सिर्फ इतना ही नहीं पीरियड्स के दौरान महिलाओं को चिड़चिड़ापन और गुस्सा बहुत ज्यादा आता हैं। पल-पल में उनका मूड बदलते ही रहता है। इस दौरान एक महिला को सबसे ज्यादा अपना ध्यान रखने की आवश्यकता होती हैं।
पहले के समय में लड़कियों को इस दौरान अशुद्ध बताकर अलग कमरे में बंद कर दिया जाता था। हालांकि अब समय बदल चुका है। लोगों की सोच में भी बदलाव आया हैं। पीरियड्स के दौरान शारीरिक संबंध बनाने को लेकर किसी स्टडी में सेक्स के नुकसान और फायदे दोनों हैं। वैसे तो पीरियड्स के दौरान सेक्स करने में कोई दिक्कत नहीं है। यह आप दोनों पार्टनर्स पर निर्भर करता है कि अगर आप पीरियड्स के दौरान शारीरिक संबंध बनाने में कंफर्टेबल महसूस करते हो तो आप बना सकते हो।
पीरियड्स में सेक्स करना सही या गलत
पीरियड्स में यौन संबंध बनाने में कभी-कभी गड़बड़ हो सकती है। सेक्स से यौन इंफेक्शन का भी खतरा होता है। जैसे- एचआईवी, हर्प्स या हेपेटाइटिस की समस्या हो सकती है। ऐसे में पीरियड्स के दौरान शारीरिक संबंध बनाना जोखिम भरा हो सकता है।
इंफेक्शन का खतरा
पीरियड्स के दौरान संबंध बनाने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन इससे संक्रमण का खतरा बहुत ज्यादा होता है। आमतौर पर योनि का pH स्तर 3.8 से 4.5 होता है, लेकिन पीरियड्स में pH स्तर बढ़ जाता है। इससे यीस्ट इंफेक्शन का खतरा ज्यादा रहता है। पीरियड्स में संबंध बनाने से कुछ महिलाओं में ब्लड फ्लो बढ़ जाता है।
पीरियड्स में संबंध बनाने के फायदेएक्सपर्ट की मानें तो इस दौरान संबंध बनाने से मासिक धर्म के लक्षणों जैसे ऐंठन, माइग्रेन और सिरदर्द को कम किया जा सकता है। यौन संबंध में दौरान लुब्रिकेंट का इस्तेमाल करना काफी आनंदमय हो सकता है। लुब्रिकेंट से सेक्स करना आसान होता है और दर्द भी कम होता है। अगर महिलाएं पीरियड्स के दौरान यौन संबंध बनाती हैं तो इससे चिड़चिड़ापन कम होता है। यौन संबंध के दौरान हमारे शरीर से और ऑक्सीटोसिन निकलता है जो कि हमारे दिमाग में प्लेजर सेंटर्स को सक्रिय करता है।