
स्थान: नेह निकुंज बम्हनगवां, रीवा रोड सतना (म.प्र.)
पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च 2022 (मंगलवार) के अवसर पर महिला स्वास्थ्य परिचर्चा आयोजित की जा रही है । महिलाओं में बढ़ते हुये सर्वाइकल कैंसर की समस्या हर उम्र की महिलाओं में फैलती जा रही है।समय पर इसके बचाव से ही मातृशक्ति को सुरक्षित रख सकते हैं।
इस विषय पर पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास संस्था व्दारा महिलाओं को आमंत्रित कर जागरुकता के लिए परिचर्चा आयोजित की जा रही है।इस परिचर्चा में सर्वाइकल कैंसर विशेषज्ञ डॉ. राजेश जैन वरिष्ठ कैंसर सर्जन एक्शन कैंसर हास्पिटल, नई दिल्ली वर्चुअल संबोधित करेंगे। इस ज्ञानवर्द्धक परिचर्चा का उद्देश्य क्षेत्र की महिलाओं को जागरूक करना है।
विंध्य क्षेत्र की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. शैलबाला श्रीवास्तव रीवा, डॉ. पद्मा शुक्ला एसोसियेट प्रोफ़ेसर मेडीकल कालेज रीवा एवं डॉ. मनीषा अग्रवाल स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, सतना, डॉ. सुमन जैन बिरला हास्पिटल सतना मुख्य रूप से परिचर्चा में भाग लेंगीं।यह परिचर्चा न्यास कार्यालय में मंगलवार को आयोजित होगी। पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास कार्यालय नेह निकुंज बम्हनगवां, रीवा रोड, सतना में मंगलवार दोपहर तीन बजे यह परिचर्चा निर्धारित की गई है।आप क्षेत्रीय प्रबुद्ध जनों के सक्रिय सहयोग प्रचार प्रसार से ही यह अभियान सफल हो सकेगा। पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास इस संबंध में विषय विशेषज्ञों के उत्कृष्ट विचारों का आपतक आदान-प्रदान कर जनमानस को स्वास्थ्य रखने प्रतिबद्ध है।
सतना ज़िले में एक्शन कैंसर हास्पिटल नई दिल्ली के सहयोग से कैंसर जॉंच शिविर लगाकर HPV टीकाकरण अभियान चलाने की योजना है। जिससे आने वाली पीढ़ी की माताओं बहिनों को इस जानलेवा बीमारी से बचाया जा सके।आमजनो से मनीषा सिंह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा जिला सतना अनुरोध करते हुए कहा है कि अपने जान-पहचान सगे सम्बंधियो के साथ मंगलवार दोपहर तीन बजे पहुंच परिचर्चा में उपस्थित हो लाभान्वित होवे।