
रिपोर्टर अभिषेक तिवारी टीवी 36 हिंदुस्तान
कोरबा* :- कोरबा जिले में संचालित गुरुकुल शिक्षा को बढ़ावा देने का प्रयास करता स्वयं सेवी संस्था एकल अभियान का मासिक अंचल समीक्षा बैठक एकल कार्यालय दीपका मे संपन्न हुआ, जिसमे अंचल समिती के पदाधिकारी उपस्थित हुए थे, बैठक में फरवरी माह के कार्यों का समीक्षा किया गया, जैसे विद्यालय ग्राम मे सर्वेक्षण पत्रक, आचार्य परीक्षा,समिती सदस्यता, कार्यकर्ता नियोजन,समिती नवीनीकरण,वन यात्रा कार्यक्रम, हरिकथा इत्यादि पर चर्चा हुआ,इस अवसर पर अंचल समिती से अध्यक्षा उत्तरा कुंभकार ,अंचल कार्यालय प्रभारी। कनकलता जयसवाल,कार्यालय प्रभारी,

हरे शर्मा, कोषाध्यक्ष, राम पुकार पंडित समिति सदस्य, भाग अभियान प्रमुख भागवत लाल नायक, अंचल अभियान प्रमुख किताब सिंह पैकरा एवं समस्त अंचल टोली और संच स्तर के अधिकारी उपस्थित हुए थे।इस माह 5 फरवरी को अपने सनातन धर्म के ज्ञान के देवी मां सरस्वती जी का बसन्त पंचमी उत्सव को धूमधाम से विद्यालय ग्राम मे मनाया गया,जो एकल अभियान का विशेष कार्यक्रम होता है।इस मौके पर संच देवपहरी के संच प्रमुख चन्द्रा राठिया ने अपने संच देवपहरी जो एकल ग्राम संगठन के द्वारा संचालित हो रहा है , अपने विषय रखा, विषय पर भाग अभियान के द्वारा पूरा जानकारी दिया गया।