Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » खरीफ सीजन के पहले परखी जाएगी खेतों की सेहत, 8000 मिट्टी सैंपल लेकर कृषि विभाग बताएगा कैसे उगाएं उन्नत फसल…
    कोरबा

    खरीफ सीजन के पहले परखी जाएगी खेतों की सेहत, 8000 मिट्टी सैंपल लेकर कृषि विभाग बताएगा कैसे उगाएं उन्नत फसल…

    By Tv 36 HindustanMay 20, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा:- गर्मियों का मौसम समाप्त होते ही खेती-किसानी का खरीफ सीजन शुरू हो जाएगा. किसानों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. कृषि विभाग ने भी कमर कस ली है. इसके लिए 8 हजार सैंपल लेकर उनके परीक्षण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इसके लिए कृषि विभाग ने सैंपल एकत्रीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है. खेतों से एकत्र की गई, मिट्टी की जांच के बाद किसानों को स्वाइल हेल्थ कार्ड का वितरण किया जाएगा.

    केंद्र की योजना के तहत होगा परीक्षण: केंद्र सरकार की योजना अंतर्गत मिट्टी परीक्षण के लिए अनुविभागीय कार्यालय में मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला स्थापित की गई है. जिले को इस साल 8 हजार सैंपल जांच का लक्ष्य मिला है. इसे पांच विकासखंड में विभाजित किया गया. प्रत्येक विकासखंड से 1600 सैंपल लिए जाएंगे.

    ग्रामीण विकास विस्तार अधिकारियों ने मिट्टी के सैंपल एकत्र करने का काम शुरू कर दिया है. इसके अलावा कृषि अनुविभागीय कार्यालय के प्रयोगशाला में मिट्टी की उर्वराशक्ति, पोषक तत्व सहित अन्य उर्वरता की जांच के लिए जरूरी कैमिकल और मशीनों को दुरुस्त करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है.

    12 पैरामीटर का परखी जाती है खेतों की उर्वरक क्षमता: मिट्टी परीक्षण के लिए 12 पैरामीटर निर्धारित हैं. इसमें आर्गेनिक कार्बन, नाइट्रोजन, पोटाश, फास्फोरस, पीएच लवणता, बोरॉन, आयरन सहित अन्य प्रकार की जांच होती है. इससे किसान मृदा और स्त्रोतों के अनुकूल फसल में उपयोग क्षमता के लिए उर्वरता को संतुलित बनाए रखते हैं. इससे फसल के उत्पादन में वृद्धि होती है.

    खेतों की सेहत के अनुसार सलाह: मिट्टी परीक्षण से खेतों की सेहत का पता लगाया जाता है. लगातार केमिकल के उपयोग से खेत कितने उपजाऊ रह गए हैं. लगातार केमिकल के उपयोग से क्या खेत पूरी तरह से अनुपजाऊ हो गए हैं? उनकी जलधारण क्षमता कितनी है. उर्वरकता कितनी है और उसके अनुसार कितनी तादात में कौन से खाद का उपयोग खेत में किया जाना चाहिए. इस तरह की सलाह किसानों को दी जाती है ताकि वह जरूरत से कम या जरूरत से अधिक खाद का इस्तेमाल न करें, उनके उत्पादन क्षमता में वृद्धि हो. इन बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए किसानों को उपयुक्त सलाह दी जाती है.

    जारी करेंगे सॉइल हेल्थ कार्ड: सहायक संचालक, कृषि विभाग कोरबा डीपीएस कंवर ने बताया कि खेतों की मिट्टी लेकर इसके परीक्षण के लिए हमें 8000 सैंपल का लक्ष्य मिला है. परीक्षण के बाद हम प्रत्येक किसान को सॉइल हेल्थ कार्ड भी प्रदान करेंगे. इसका काम शुरू कर दिया गया है. सैंपल की जांच से यह पता लग जाता है कि खेतों की सेहत कैसी है और उसके अनुसार हम उत्पादन में वृद्धि करने के लिए किसानों को उचित सलाह देते हैं. इससे किसानों को लाभ होता है, पैदावार अच्छी होती है.

    Post Views: 625

    #diesel #petrol Big news community Covidrecovery PM Narendra modi
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleGoogle ने एंड्रॉयड और iOS के लिए लॉन्च किया NotebookLM ऐप, पॉडकास्ट में बदल जाएगा कोई भी डॉक्यूमेंट…
    Next Article नक्सलियों की राजधानी कहे जाने वाले कुतुल तक पहली बार पहुंची बस सेवा, ग्रामीणों में खुशी की लहर..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    भक्ति और संस्कृति की मंत्रमुग्ध प्रस्तुति में हुआ पाली महोत्सव का समापन

    February 17, 2026

    शिव आरती, दीपोत्सव के साथ पाली महोत्सव 2026 का उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में हुआ शुभारंभ

    February 16, 2026

    शासकीय महाविद्यालय दीपका में ’इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब’ का हुआ गठन पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने बताया एसआईआर का महत्त्व…

    February 12, 2026

    बालको नगर कोरबा में भक्ति की गूंज: श्री राम कथा स्थल पर रुद्राभिषेक और पार्वती पूजन में उम्र आस्था का सागर

    February 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनजातीय समाज का सशक्तिकरण हमारी सरकार की प्राथमिकता सीएम सायं…
    • बालको ने पाली महोत्सव में प्रदर्शित किया सामुदायिक विकास का मॉडल…
    • आखिर क्या है India AI Impact Summit इससे आम आदमी को क्या मिलेगा एक क्लिक में जानिए हर सवाल का पूरा जवाब…
    • तारिक रहमान बने इस देश के नए प्रधानमंत्री, ढाका में हुआ भव्य शपथ ग्रहण…
    • कोका-कोला यूनिट पर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई,नर्मदा कोल ड्रिंक्स फैक्ट्री पर छापा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?