छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने रविवार को टीएस सिंहदेव से उनके निवास कार्यालय में मुलाकात कर अपनी मांगों के संबंध में विस्तृत चर्चा की l 4 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे स्वास्थ कर्मियों की मांगों पर डिप्टी सीएम ने सहानुभूतिपूर्वक विचार करने और शासन के समक्ष उनकी बातों को रखने का आश्वासन दिया है।
इस दौरान डिप्टी सीएम ने लोगों के हित में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से काम पर लौटने की अपील की। मुलाकात के बाद कर्मचारी संघ ने हड़ताल खत्म करने का ऐलान कर दिया है। सिंहदेव से मुलाकात के दौरान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भी मिलने की मंशा जाहिर की है।
24 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर थे स्वास्थ्य कर्मचारीस्वास्थ्य कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि वेतन विसंगति, नियमितीकरण समेत 24 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन प्रदर्शन चल था। डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के मुलाकात के बाद उन्होंने मांगें सरकार के समक्ष रखने का आश्वासन दिया है और मांगे पूरी होने की उम्मीद में ही वे हड़ताल से वापस लौट रहे हैं। इसके अलावा बैठक लेकर आगे की रणनीति भी तैयार की जा रही है।
