Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » एनकेएच अस्पताल में अब हृदय रोग के मरीजों के लिए बहुत ही बेहतर सुविधा प्राप्त होने जा रही
    शीर्ष आलेख

    एनकेएच अस्पताल में अब हृदय रोग के मरीजों के लिए बहुत ही बेहतर सुविधा प्राप्त होने जा रही

    By Tv 36 HindustanApril 29, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध और वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ.सतीश सूर्यवंशी ने 28 अप्रैल को प्रातः 11 बजे से शाम 7 बजे तक एनकेएच कोरबा अस्पताल में उपस्थित रहकर चिकित्सा व परामर्श प्रदान किया। वहीं सफलता पूर्वक 5 मरीजों की एंजियोप्लास्टी व एंजियोग्राफी की गई।डॉ.सूर्यवंशी लंबे समय से प्रदेश में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। एसएमसी हॉस्पिटल रायपुर के वे डायरेक्टर हैं। एनकेएच अस्पताल में विशेष तौर पर सेवा देने पहुंचे डॉ.सूर्यवंशी ने बताया कि एनकेएच अस्पताल में अब हृदय रोग के मरीजों के लिए बहुत ही बेहतर सुविधा प्राप्त होने जा रही है। यहां कैथोलैब में एंजियोप्लास्टी और एंजियोग्राफी की सुविधा मिलेगी। डॉ.सूर्यवंशी ने बताया कि हार्ट के मरीजों के लिए समय बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है।

    उन्हें मेजर अटैक आने पर समय रहते अस्पताल में शिफ्ट करना जरूरी होता है। इसके बाद एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी की उपचार विधि का लाभ समय पर मिल जाने से खतरा टालना सम्भव हो जाता है। यह सुविधा उन्हें नहीं मिली तो जान पर खतरा बन जाता है। कई ऐसे मामले होते हैं जब मरीज को शिफ्टिंग के दौरान ही जान गंवानी पड़ जाती है लेकिन समय पर उपचार की सुविधा प्राप्त हो जाए तो जीवन पर संकट टल जाता है। जब हृदय की धड़कन कम हो, ब्लड प्रेशर कम होने लगे तो ऐसी परिस्थितियों में कोरबा जिले में और खासकर शहर के भीतर हृदय रोगियों के लिए एंजियोग्राफी एंजियोप्लास्टी की सुविधा किसी सौगात से कम नहीं। उन्होंने बताया कि एनकेएच में एसएमसी हॉस्पिटल,रायपुर के हृदय रोग के स्पेशलिस्ट अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।

    रायपुर, भिलाई, अंबिकापुर, जगदलपुर के बाद अब कोरबा में यह महत्वपूर्ण सुविधा एनकेएच में प्रारंभ हुई है। एनकेएच में नियमित सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। अभी डॉक्टर सुदीप्तो शाह एनकेएच में सुविधा दे रहे हैं। डॉ.सूर्यवंशी ने बताया कि उनके अलावा डॉ.एसएस मोहंती, डॉ.भरत अग्रवाल, गौरव जैन व डॉ. सक्सेना के द्वारा रोटेशन में आकर सेवा प्रदान की जाती रहेगी। कोरबा जैसे औद्योगिक जिला में हार्ट के मरीजों के लिए यह सुविधा नि:संदेह चिकित्सा सेवा में सौगात है क्योंकि अब हार्ट के मरीजों को मेजर अटैक की शिकायत पर तत्काल उपचार की सुविधा प्राप्त हो सकेगी और उनके जीवन की रक्षा संभव होगी। उन्हें दूसरे शहर या जिले की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article” सरकार अन्नदताओं को उनकी उपज का सही दाम दिलाने के लिए प्रतिबद्ध”, -मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
    Next Article मन की बात के 100 एपिसोड होने पर सेंड आर्टिस्ट ने बनाई कलाकृति…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पेट्रोल-डीजल की कीमत इतनी बढ़ सकती है इस एजेंसी की चेतावनी, दूध से लेकर कपड़े तक होंगे महंगे…

    June 4, 2026

    तुलसी का पानी पीने से मिलते हैं सेहत को ये फायदे, यहां जानिए…

    June 4, 2026

    मुख्यमंत्री 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के इन बच्चों को करेंगे सम्मानित…

    June 4, 2026

    बड़ी खबर प्रदेश में 9 डॉक्टरों की डिग्री निकली फर्जी, FIR दर्ज, जानें पूरा मामला…

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पेट्रोल-डीजल की कीमत इतनी बढ़ सकती है इस एजेंसी की चेतावनी, दूध से लेकर कपड़े तक होंगे महंगे…
    • तुलसी का पानी पीने से मिलते हैं सेहत को ये फायदे, यहां जानिए…
    • मुख्यमंत्री 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के इन बच्चों को करेंगे सम्मानित…
    • बड़ी खबर प्रदेश में 9 डॉक्टरों की डिग्री निकली फर्जी, FIR दर्ज, जानें पूरा मामला…
    • DRDO ने निकाली पेड इंटर्नशिप का मौका छात्रों को मिलेगा इतने हजार स्टाइपेंड…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?