Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के जिले में शुगर मिल के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, कहां है MP पुलिस….
    मध्य प्रदेश

    पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के जिले में शुगर मिल के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, कहां है MP पुलिस….

    By Tv 36 HindustanJanuary 7, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्यप्रदेश:- पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के जिले दतिया में अपराध अब चरम पर है. रविवार की सुबह यहां की मशहूर शुगर मिल के बाहर कुछ अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में दशहत फैला दी है. ये फायरिंग शुगर मिल के कर्मचारियों को निशाना बनाते हुए की गई है. पूरी घटना के सीसीटीवी फुटेज आ गए हैं और अब ये फुटेज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं.

    इन फुटेज में साफ दिख रहा है कि डोलेक्स शुगर मिल के बाहर बदमाशों द्वारा दनादन फायरिंग की जा रही है. मुंह पर कपड़ा बांधकर ये बदमाश देशी कट्‌टों से शुगर मिल के कर्मचारियों पर निशाना लगाते हुए फायरिंग कर रहे हैं और इस फायरिंग की वजह से कर्मचारी दौड़कर फैक्ट्री के अंदर घुसकर जान बचाते हुए दिख रहे हैं.

    पुलिस फिलहाल इस पूरी घटना से अनभिज्ञ है. पुलिस अधिकारी घटना को लेकर जांच कर रहे हैं और अज्ञात बदमाशों को पकड़ने नाकाबंदी कर रहे हैं. लेकिन इस घटना के पीछे अलग-अलग वजह निकलकर सामने आ रही है. कुछ का कहना है कि शुगर मिल से कुछ कर्मचारियों को निकाला गया था, जिससे नाराज होकर इन अज्ञात बदमाशों ने ये फायरिंग की है तो कुछ का कहना है कि मामला आशनाई से जुड़ा है. फिलहाल कुछ भी स्पष्ट नहीं है कि ये घटना क्यों हुई है. पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटे हैं.

    लेकिन इस घटना ने एक बार फिर से मध्यप्रदेश पुलिस की कलई खोलकर रख दी है. दतिया वो जिला है, जहां से बीजेपी के कद्दावर नेता नरोत्तम मिश्रा लगातार विधायक चुनकर आते रहे हैं और लंबे समय से मध्यप्रदेश के गृहमंत्री बने हुए थे और इस बार के चुनाव में वे हार गए थे. लेकिन उनके हटते ही दतिया में अपराध अब अपने चरम पर दिख रहा है. जिस तरह से बदमाशों ने खुलेआम फायरिंग कर दहशत फैलाई है, उससे जाहिर हो रहा है कि मध्यप्रदेश पुलिस का खौफ बदमाशों में नहीं है.

    ताबड़तोड़ फायरिंग का सीसीटीवी फुटेज भी देखें

    बड़ौनी पुलिस जांच में जुटी है

    मामला दतिया जिले के बड़ौनी थाना क्षेत्र का है. डोलेक्स शुगर मिल इसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आती है. बड़ौनी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. लेकिन फायरिंग करने वाले आरोपियों के बारे में पुलिस को अब तक कुछ भी पता नहीं चला है. पुलिस फैक्टरी के कर्मचारियों से पूछताछ कर रह है, ताकि अपराधियों को लेकर कोई क्लू मिल सके.

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Heavy firing outside the sugar mill in the district of former Home Minister Narottam Mishra Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleलालची जीजा ने कैसे की अपने साले की दो बार हत्या, वजह जान रह जाएंगे हैरान …
    Next Article विधानसभा चुनाव में भाजपा के हारे हुए प्रत्याशियों की बैठक आज , हारे हुए 36 उम्मीदवार होंगे ‘शेडो MLA’, लोकसभा चुनाव के लिए मिली ये बड़ी जिम्मेदारी…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    फिर शुरू हुआ सस्पेंशन का दौर 8 विपक्षी सांसदों को दिखाया गया बाहर का रास्ता, जानिए इन इन पर हुई कार्रवाई,…

    February 3, 2026

    महाशिवरात्रि पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना शिव जी की कृपा से हो जाएंगे वंचित…

    February 3, 2026

    US टैरिफ डील पर विपक्ष का संसद में हंगामा, PM के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी, विपक्ष का राज्यसभा से वॉकआउट…

    February 3, 2026

    मदिराप्रेमियों को झटका शराब और बीयर की कीमतों में भारी उछाल, जानें क्या है नया रेट चार्ट…

    February 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    ADS
    Ads
    ADS
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • फिर शुरू हुआ सस्पेंशन का दौर 8 विपक्षी सांसदों को दिखाया गया बाहर का रास्ता, जानिए इन इन पर हुई कार्रवाई,…
    • महाशिवरात्रि पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना शिव जी की कृपा से हो जाएंगे वंचित…
    • US टैरिफ डील पर विपक्ष का संसद में हंगामा, PM के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी, विपक्ष का राज्यसभा से वॉकआउट…
    • मदिराप्रेमियों को झटका शराब और बीयर की कीमतों में भारी उछाल, जानें क्या है नया रेट चार्ट…
    • जनिएअब कब होगी साय कैबिनेट की अगली बैठक…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?