नई दिल्ली:– बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) आज इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणामों की घोषणा करने के लिए पूरी तरह तैयार है। महीनों की मेहनत और लाखों उम्मीदों का फल आज दोपहर ठीक 1:30 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव हो जाएगा।
कैसे कर सकेंगे चेक
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com या biharboardonline.bihar.gov.in पर जाना होगा।
इसके बाद छात्र-छात्राओं को होमपेज पर संबंधित लिंक (बिहार बोर्ड क्लास 10 रिजल्ट/ बिहार बोर्ड क्लास 12 रिजल्ट) पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद छात्र-छात्राओं को वहां अपने रोल कोड और रोल नंबर को भरना होगा।
इतना करते ही छात्र-छात्राओं के सामने परिणाम खुल जाएगा।
अब छात्र-छात्राओं परिणाम को चेक करें और डाउनलोड कर लें।
आखिरी में छात्र-छात्राओं परिणाम का एक प्रिंटआउट ले लें।
मार्कशीट पाने का सबसे आसान तरीका: स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
सबसे पहले डिजिलॉकर की वेबसाइट पर जाना होगा एप को खोलना होगा।
इसके बाद इसमें साइन इन करना होगा।
अगर आपका अकाउंट नहीं बना है तो उसे बनाकर आपको इसमें साइन इन करना होगा।
इसके बाद छात्र-छात्राएं क्लास 10 मार्कशीट वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद छात्र-छात्राएं बिहार बोर्ड क्लास 10 मार्कशीट या क्लास 12 मार्कशीट वाले लिंक(जिस कक्षा की परीक्षा में शामिल हुए हों) पर क्लिक करें।
अब वहां मांगे गए विवरण (रोल कोड और रोल नंबर) को भरें और फिर सबमिट कर दें।
इसके बाद परिणाम आपके सामने खुल जाएगा।
अब इसे चेक करें और फिर सेव कर लें।
