छत्तीसगढ़:- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सरगुजा और रायगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री का दिनभर का कार्यक्रम विभिन्न प्रशासनिक और सांस्कृतिक आयोजनों में सहभागिता से जुड़ा हुआ है। वे सुबह खेल एवं युवा कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक लेने के बाद सरगुजा के लिए रवाना होंगे और रामगढ़ महोत्सव-2026 में शामिल होकर लोगों को संबोधित करेंगे।
महत्वपूर्ण बैठक की करेंगे अध्यक्षता
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास, रायपुर में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में विभागीय योजनाओं, खेल गतिविधियों और युवाओं से जुड़े कार्यक्रमों की समीक्षा किए जाने की संभावना है।बैठक के बाद मुख्यमंत्री 11:30 बजे सरगुजा जिले के उदयपुर के लिए रवाना होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर 1 बजे रामगढ़ पहुंचकर रामगढ़ महोत्सव-2026 में भाग लेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री आयोजन स्थल पर उपस्थित नागरिकों और जनप्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे।

स्थानीय प्रशासनिक गतिविधियोंमें होंगे शामिल
रामगढ़ महोत्सव में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर बाद रायगढ़ जिले के खरसिया पहुंचेंगे। यहां उनका समय आरक्षित रखा गया है, जहां वे स्थानीय प्रशासनिक गतिविधियों और अन्य निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं।इसके बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से रायपुर लौटेंगे। शाम 5:05 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड पहुंचने के बाद वे 5:15 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर अपने दिनभर के दौरे का समापन करेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा प्रशासनिक गतिविधियों के साथ-साथ प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने वाले आयोजनों के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज का पूरा कार्यक्रम
11:00 बजे – मुख्यमंत्री निवास, रायपुर में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की बैठक
11:30 बजे – सरगुजा के लिए प्रस्थान
01:00 बजे – रामगढ़ महोत्सव-2026, उदयपुर (सरगुजा) में सहभागिता
03:35 बजे से 04:05 बजे तक – खरसिया (रायगढ़) में आरक्षित कार्यक्रम
05:05 बजे – पुलिस ग्राउंड हेलीपेड, रायपुर आगमन
05:15 बजे – मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर कार्यक्रम का समापन