Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कहीं झमाझम बारिश तो कहीं भीषण लू इन 12 राज्यों के लिए IMD का महाअलर्ट, 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी तूफानी हवाएं…
    समाचार

    कहीं झमाझम बारिश तो कहीं भीषण लू इन 12 राज्यों के लिए IMD का महाअलर्ट, 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी तूफानी हवाएं…

    By Tv36 HindustanApril 12, 2026No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– देश में इन दिनों मौसम तेजी से बदल रहा है और इसका असर आम जनजीवन पर साफ दिखाई दे रहा है। एक ओर काले बादल और आंधी-बारिश का खतरा है, तो दूसरी ओर तेज धूप और बढ़ती गर्मी लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रही है।

    मौसम विभाग (IMD) के ताजा अलर्ट के अनुसार, हालात सामान्य नहीं हैं। साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय हो चुका है, जिससे कई राज्यों में एक साथ मौसम(Weather) बिगड़ने की संभावना है। तेज हवाएं, बारिश, आंधी और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि का खतरा बना हुआ है। हवाओं की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। वहीं, कई क्षेत्रों में तापमान तेजी से बढ़ने से लू की स्थिति भी बन सकती है।

    इन राज्यों में अलर्ट
    हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, केरल, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में तेज बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इन इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने और पेड़ गिरने का खतरा भी बना हुआ है।

    किसानों को खास सतर्क रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि यह मौसम(Weather) फसलों को नुकसान पहुंचा सकता है। खुले में काम करने से बचने और सुरक्षित स्थान पर रहने की हिदायत दी गई है।

    दिल्ली-एनसीआर का हाल
    दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल मौसम(Weather) साफ है, लेकिन धूप का असर बढ़ रहा है। अगले 24 घंटों में तापमान बढ़कर 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान 19 से 21 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। हवाएं 10 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी और लू जैसे हालात बन सकते हैं।

    यूपी में बढ़ेगी गर्मी
    उत्तर प्रदेश में अब बारिश से मिली राहत खत्म हो चुकी है और गर्मी ने जोर पकड़ लिया है। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गर्म हवाएं चल रही हैं। कई जिलों में तापमान 35 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है। मेरठ, आगरा, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और गोरखपुर में लू का असर देखने को मिल सकता है। आने वाले दिनों में तापमान 3 से 4 डिग्री तक और बढ़ सकता है।

    बिहार में भी लू का असर
    बिहार में भी तापमान तेजी से बढ़ रहा है। पटना, गया, मुजफ्फरपुर और भागलपुर में गर्मी का असर बढ़ गया है। अगले कुछ दिनों में तापमान 5 से 6 डिग्री तक बढ़ सकता है। 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गर्म हवाएं चलेंगी, जिससे लू का खतरा बढ़ेगा।

    राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस
    राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण मौसम(Weather) में हल्का बदलाव देखने को मिल रहा है। जयपुर, अजमेर, कोटा और भरतपुर में बादल छाए रह सकते हैं और कुछ जगहों पर हल्की बारिश व आंधी संभव है। हालांकि यह असर ज्यादा समय तक नहीं रहेगा, इसके बाद फिर गर्मी बढ़ेगी।

    मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में गर्मी का प्रकोप
    मध्य प्रदेश में आने वाले दिनों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और रीवा में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। वहीं छत्तीसगढ़ में 14 से 17 अप्रैल के बीच लू चलने का अनुमान है।

    पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी
    उत्तराखंड के चमोली, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। हिमाचल प्रदेश के शिमला, कांगड़ा, कुल्लू और मनाली में भी 12 से 17 अप्रैल के बीच मौसम बदला रहेगा। जम्मू-कश्मीर में भी हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी।

    दक्षिण और पूर्वोत्तर में असर
    दक्षिण भारत में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं अरुणाचल प्रदेश, असम, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में भारी बारिश और तेज तूफान की चेतावनी जारी की गई है। यहां 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिससे बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है।

    Post Views: 195

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleशादी के दो दिन बाद हुआ कुछ ऐसा कि दूल्हे की हो गई मौत …
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    शादी के दो दिन बाद हुआ कुछ ऐसा कि दूल्हे की हो गई मौत …

    April 12, 2026

    क्या आपकी भी जल्दी फूल जाती है सांस ये हो सकते हैं बड़े कारण…

    April 12, 2026

    आशा भोसले जी का निधन, ‘मेरी तरक्की में उनका बड़ा हाथ’ शोक में डूबीं हेमा मालिनी, PM मोदी ने भी जताया दुख…

    April 12, 2026

    कौन होगा प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री ?केंद्रीय मंत्री करेंगे चुनाव, बनाए गए पर्यवेक्षक…

    April 12, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कहीं झमाझम बारिश तो कहीं भीषण लू इन 12 राज्यों के लिए IMD का महाअलर्ट, 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी तूफानी हवाएं…
    • शादी के दो दिन बाद हुआ कुछ ऐसा कि दूल्हे की हो गई मौत …
    • क्या आपकी भी जल्दी फूल जाती है सांस ये हो सकते हैं बड़े कारण…
    • आशा भोसले जी का निधन, ‘मेरी तरक्की में उनका बड़ा हाथ’ शोक में डूबीं हेमा मालिनी, PM मोदी ने भी जताया दुख…
    • कौन होगा प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री ?केंद्रीय मंत्री करेंगे चुनाव, बनाए गए पर्यवेक्षक…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?