नई दिल्ली:– 9 महिलाओं समेत 219 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें से 110 उम्मीदवार करोड़पति हैं। पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती भी चुनाव लड़ रही हैं। जम्मू-कश्मीर में 2014 में आखिरी विधानसभा चुनाव हुए थे। तब इन जिलों में कुल 21 सीटें थीं। कुल 59.94 प्रतिशत मतदान हुआ था, जिसमें पीडीपी ने सर्वाधिक सीट जीती थीं। नए परिसीमन के बाद 21 में 3 रीटें और जुड़ गई।
दोपहर 1 बजे तक 41 फीसदी मतदान
जम्मू-कश्मीर में मतदाताओं में जमकर उत्साह नजर आ रहा है। 24 सीटों पर सुबह 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक 41 फीसदी मतदान हुआ।
दोपहर 11 बजे तक 26.72 फीसदी मतदान
अनंतनाग- 16.90%
बनिहाल- 30%
भद्रवाह- 30.38%
डीएच पोरा- 27.74%
देवसर- 24.32%
डोडा- 31.96%
डोरू- 26.97%
इंदरवल- 40.36%
किश्तवाड़- 26.38%
कुलगाम- 26%
पुलवामा- 23.09%
24 सीटों पर 11 फीसदी से ज्यादा मतदान
जम्मू-कश्मीर में सुबह 9 बजे तक हुए मतदान का प्रतिशत सामने आया। अब तक 11.11 फीसदी मतदान हुआ
कांग्रेस महासचिव ने डाला वोट
जम्मू-कश्मीर में पहले चरण के तहत 24 सीटों पर मतदान जारी है। कांग्रेस महासचिव जी ए मीर ने अनंतनाग के डोरू विधानसभा क्षेत्र में वोट डाला।
निर्दलीय उम्मीदवार मोहम्मद भट ने किया मतदान
इंजीनियर राशिद की आवामी इत्तेहाद पार्टी द्वारा समर्थित राजपोरा विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी मोहम्मद अल्ताफ भट ने पुलवामा के जडूरा में अपना वोट डाला।
प्रधानमंत्री मोदी ने की वोटिंग की अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण के शुरू होने के साथ मैं आज वोटिंग करने वाले सभी निर्वाचन क्षेत्र के लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने और लोकतंत्र के उत्सव को मजबूत करने का आग्रह करता हूं।
इन 24 सीटों पर वोटिंग
जम्मू-कश्मीर की 24 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है, जिन सीटों के लिए मतदान हो रहा है। इसमें दक्षिण कश्मीर के 4 जिले पुलवामा, शोपियां, अनंतनाग और कुलगाम हैं। जबकि जम्मू के 3 जिले डोडा, किश्तवाड़ और रामबन शामिल हैं।
पहले चरण के मतदान से पहले मॉक पोल शुरू
जम्मू-कश्मीर में 24 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। मतदान से तैयारियों के दौरान प्रशासन ने मॉक पोल किया।
