नई दिल्ली:– पश्चिम एशिया में चल रहे भीषण युद्ध के बीच सोने की कीमतों में उठापटक जारी है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। सोने के गहने खरीदने वाले आइए जानते हैं गुड फ्राइडे के दिन आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत (Gold jewellery rates) क्या हैं
मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के बीच सोने की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 3,500 रुपये की गिरावट आई और यह अब 1,51,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गया। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव आज 0.02% गिरकर यानी 30 रुपये गिरावट के साथ 1,49,650 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले दिन 149680 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौर हो कि वायदा बाजार में सोना इस साल 29 जनवरी को 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर था। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोना का भाव 1,49,120
रुपये प्रति किलो ऑल टाइम हाई पर था। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक चांदी की कीमत घटकर 2,50,000 रुपये किलो हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी टूटकर 69.57 डॉलर प्रति औंस रह गई। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार चांदी की कीमत गुरुवार को बाजार बंद होने तक घटकर 2,27,813 रुपये किलो हो गई। चूंकि आज गुड फ्राइडे की वजह से बाजार बंद है। इसलिए दोनों दिन यही भाव मान्य रहेगा। आगे हम आपको देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भावों की जानकारी दे रहे हैं, ताकि चांदी के गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के लेटेस्ट रेट (Silver Jewellery Rates) जान सके।
