Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » यहा जमकर PM मोदी ने विपक्ष पर चुन-चुनकर किए वार,ना धर्म के आधार पर आरक्षण मिलेगा, ना राम मंदिर पर फैसला बदलेगा…
    राजनीति

    यहा जमकर PM मोदी ने विपक्ष पर चुन-चुनकर किए वार,ना धर्म के आधार पर आरक्षण मिलेगा, ना राम मंदिर पर फैसला बदलेगा…

    By Tv 36 HindustanMay 12, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- मोदी जी चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भ्रष्टाचार के मुद्दे पर ममता बनर्जी सरकार पर करारा प्रहार किया। पीएम ने कहा कि टीएमसी ने बंगाल को घोटाले का गढ़ बना दिया है।

    पीएम ने हाल में आई सीएजी की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि टीएमसी सरकार ने 2.20 लाख करोड़ रुपये का कोई हिसाब ही नहीं दिया। उन्होंने इसे बड़ा घोटाला बताते हुए कहा कि मोदी किसी भी भ्रष्टाचारी को छोड़ने वाला नहीं है। जिसने भी भ्रष्टाचार किया है उसे जेल भेजा जाएगा। मोदी बंगाल में लूट की पाई- पाई का हिसाब लेगा।

    बंगाल को पीएम ने दी ये पांच गारंटी-
    पीएम ने बंगाल को पांच गारंटी भी दी। मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन वाले सीएए कानून को खत्म करने की बातें कर रहे हैं लेकिन आज मैं डंके की चोट पर बंगाल को पांच गारंटी दे रहा हूं।

    पहली गारंटी- जबतक मोदी है धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जाएगा।
    दूसरी गारंटी- जबतक मोदी है एससी- एसटी व ओबीसी आरक्षण कोई खत्म नहीं कर पाएगा।
    तीसरी गारंटी- जबतक मोदी है रामनवमी मनाने, भगवान राम की पूजा करने से आपको कोई रोक नहीं पाएगा।

    चौथी गारंटी- जब तक मोदी है राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का जो फैसला है उस फैसले को कोई पलट नहीं पाएगा।
    पांचवी गारंटी- जबतक मोदी है सीएए कानून को कोई भी रद्द नहीं कर पाएगा।

    टीएमसी बंगाल में राम का नाम नहीं लेने देती है’
    मोदी ने कहा कि एक समय था जब बंगाल घुसपैठियों के खिलाफ क्रांति किया करता था लेकिन आज टीएमसी के संरक्षण में यहां घुसपैठिए फल-फूल रहे हैं। आज स्थिति यह है कि बंगाल में अपनी आस्था का पालन करना भी गुनाह हो गया है। बंगाल में टीएमसी सरकार राम का नाम नहीं लेने देती है। इन???? लोगों ने बंगाल में हिंदुओं को दोयम दर्जे का नागरिक बनाकर रख दिया है।

    तुष्टीकरण की ज़िद में इंडी गठबंधन एससी-एसटी व ओबीसी को मिलने वाला आरक्षण भी छीनना चाहती है। ये लोग कह रहे हैं कि आरक्षण अब मुसलमानों को दिया जाए। पूरा का पूरा आरक्षण मुसलमानों को दिया जाए..। कर्नाटक में कांग्रेस ओबीसी को मिलने वाले सारे आरक्षण मुसलमानों को दे चुकी है…।

    कोई सीएए कानून को रद्द नहीं कर पाएगा’
    वोट बैंक की इसी राजनीति ने सीएए जैसे मानवता की रक्षा करने वाले कानून को विलेन बना दिया। पीएम ने स्पष्ट कहा कि जब तक मोदी है धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जाएगा और न ही कोई सीएए कानून को रद कर पाएगा।

    पीएम ने कहा कि यहां की तस्वीर बता रही है कि बंगाल में इस बार एक अलग माहौल है। कुछ अलग होने जा रहा है‌। बंगाल मोदी के मिशन पूर्वी भारत का बहुत महत्वपूर्ण राज्य है। आज़ादी के 50 साल तक कांग्रेस के परिवार ने ही सरकारें चलाई लेकिन कांग्रेस शासन में पूर्वी भारत को सिर्फ गरीबी मिली, सिर्फ पलायन मिला।मोदी ने ठाना है कि भारत का जो पूर्वी हिस्सा है, उसे विकसित भारत का ग्रोथ इंजन बनाएंगे। इसीलिए उनकी सरकार बनने पर आने वाले पांच वर्षों में पूर्वी भारत का और तेज गति से विकास के लिए मुझे आपका आशीर्वाद और साथ चाहिए।

    Post Views: 475

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleभाजपा सरकार देगी बड़ा तोहफा,छत्तीसगढ़ में शराब के शौक़ीनो के लिए बड़ी खुशखबरी, जिले में खुलेंगे नए मदिरा…
    Next Article आज मदर्स डे पर इन सितारों ने अपनी मां पर लुटाया ढेर सारा प्यार, देखिए खूबसूरती का अंदाज…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आखिर जन्माष्टमी के अगले दिन क्यों फोड़ी जाती है मटकी जानिए इसके पीछे का रोचक इतिहास…

    September 4, 2026

    आज छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री जी से केंद्रीय मंत्री की आत्मीय भेंट हुई एक सार्थक चर्चा के साथ…

    September 4, 2026

    PM मोदी ने इटली की PM मेलोनी को दी बधाई, इटली में सबसे लंबे कार्यकाल तक प्रधानमंत्री बने रहने का बनाया रिकॉर्ड…

    September 4, 2026

    SoftBank की 1,650 करोड़ की हिस्सेदारी बिक्री के बाद भी इस कंपनी के शेयरों में 3% से ज्यादा उछाल, निवेशकों का भरोसा कायम…

    September 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आखिर जन्माष्टमी के अगले दिन क्यों फोड़ी जाती है मटकी जानिए इसके पीछे का रोचक इतिहास…
    • आज छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री जी से केंद्रीय मंत्री की आत्मीय भेंट हुई एक सार्थक चर्चा के साथ…
    • PM मोदी ने इटली की PM मेलोनी को दी बधाई, इटली में सबसे लंबे कार्यकाल तक प्रधानमंत्री बने रहने का बनाया रिकॉर्ड…
    • SoftBank की 1,650 करोड़ की हिस्सेदारी बिक्री के बाद भी इस कंपनी के शेयरों में 3% से ज्यादा उछाल, निवेशकों का भरोसा कायम…
    • पीएम किसान सम्मान निधि की बचत से खरीदी पहली गाय, आज इतने गायों के साथ आत्मनिर्भर बने…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?