Keep Smiling In Office : नई दिल्ली। अक्सर देखा जाता है कि समय-समय पर दफ्तरों के नियमों में बदलाव किया जाता है। वैसे तो जीवन में हमेशा-मुस्कुराते रहना चाहिए। हालांकि हर जगह मुस्कुराने का अभी तक कोई कानून नहीं बना है। इस बीच एक नया आदेश जारी किया गया है। इस आदेश में सभी सरकारी कर्मचारियों को ऑफिस में मुस्कुराने का आदेश दिया गया है। इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि अगर कोई नहीं मुस्कुराता है तो उसपर जुर्माना लगाया जाएगा।
दरअसल, फिलीपींस के एक मेयर ने स्थानीय स्तर पर इस आदेश को पारित किया है। इस आदेश में कहा गया है कि सरकारी कर्मचारियों को दफ्तर में मुस्कुराते हुए काम करना होगा। अगर आप ऑफिस में शांत या उदास मन से बैठेंगे तो आपको बड़ा खामियाजा भुगतना होगा। ऐसा नहीं करने वालों पर बड़ा जुर्माना लगाया जा सकता है।नहीं मानने पर कटेगी 6 महीने की सैलरीबता दें फिलीपींस के मेयर द्वारा जारी किये गए इस आदेश में उन्होंने कर्मचारियों को साफ कहा है कि जो इस आदेश को नहीं मानेगा, उसकी 6 महीने की सैलरी काटी जा सकती है। इसके साथ ही कर्मचारी नौकरी से सस्पेंड भी किए जा सकते हैं।
Smile Policy की शुरुआतएक रिपोर्ट के अनुसार, मेयर एरिस्टोटल अगूरी की इस पॉलिसी का नाम Smile Policy है, जिसके तहत सरकारी कर्मचारियों को मु्स्कुराते रहने का आदेश दिया गया है। मेयर स्थानीय सरकार के स्तर पर सेवाओं में सुधार करना चाहते हैं। मेयर चाहते हैं कि जब लोग अपने काम के लिए दफ्तरों में आएं तो उन्हें खुशनुमा माहौल मिल सके।