मुजफ्फरपुरः बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक बार फिर एक हाइप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां एक कपड़ा व्यवसायी अपने घर पर देह व्यापार का धंधा चला रहा था। परेशान होकर स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने चार युवकों और दो युवतियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है।
Sex Racket Busted मिली जानकारी के अनुसार ब्रह्मपुरा थाना इलाके की पंवरिया टोला गली के एक एक कपड़ा व्यवसायी सेक्स रैकेट चला रहा था। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने चार युवकों और दो युवतियों को गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर एक बोतल शराब और कुछ आपत्तिजनक सामान भी मिले।
स्थानीय युवक ने बताया कि मकान एक कपड़ा व्यवसायी का है। औराई में मकान मालिक की दुकान है। दोपहर बाद करीब तीन बजे बाइक पर एक युवक दो युवतियों को लेकर मकान में आया। मकान मालिक का छोटा भाई अपने चार दोस्तों के साथ कमरे में था। अनिल सहनी ने बताया कि बीते डेढ़ साल से इस मकान में अक्सर युवतियों को लाकर देर रात तक शराब के नशे में गलत काम किया जा रहा है। इससे मोहल्लेवासी परेशान थे।