
बंगरा- पुराने बस स्टैंड पर होलिका दहन का कार्यक्रम किया गया । जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राहुल भोजवाल के द्वारा होलिका दहन किया गया । इस मौके पर राहुल भोजवाल ने कहा है
भारतीय संस्कृति में होली का त्यौहार अत्यंत दिव्य और व्यवहारिक है । नव वर्ष के आगमन का यह आह्वान है कि व्यक्ति अपने समस्त मनोविकारों को दहन कर परस्पर प्रेम और सौहार्द से संबंधों में आशा और उल्लास के विविध रंगों का समावेश कर दे ।
इसी संदेश के साथ ईश्वर से प्रार्थना है । कि रंगोत्सव होली का यह त्यौहार आपके जीवन में अनेकानेक सफलताएँ एवं अपार खुशियाँ लेकर आए ll
आप और आपके सम्पूर्ण परिवार के लिए शुभ, मंगलकारी और हर्षोल्लास से परिपूर्ण हो। इस मौके पर नितिन प्रजापति अभिनव प्रजापति उत्सव प्रजापति मनोज प्रजापति राजकुमार प्रजापति राकेश प्रजापति अंकित प्रजापति राघवेन्द्र प्रजापति लखन प्रजापति जितेन्द्र प्रजापति नवीन परिहार मोहित आर्य आकाश आर्य आनंद रायकवार हिमांशु रायकवार बलराम आर्य साविर खान बृजेश प्रजापति सुनील अहिरवार आर्यन प्रजापति सुमित प्रजापति पंकज प्रजापति विराट प्रजापति आयुष प्रजापति पीयूष प्रजापति अरमान प्रजापति अनिल प्रजापति लक्ष्मन प्रजापति कालका प्रजापति दिनेश प्रजापति आदि तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
झाँसी से सतेंद्र कुमार की रिपोर्ट