Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » राशिफल: आज सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल
    जीवन शैली

    राशिफल: आज सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

    By Tv 36 HindustanJuly 21, 2023No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 21 जुलाई 2023 को शुक्रवार है। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से माता लक्ष्मी की पूजा- अर्चना की जाती है। माता लक्ष्मी की कृपा से व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। प. राघवेंद्र शर्मा से जानिए 21 जुलाई 2023 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

    मेष राशि– आलस्य की अधिकता हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में परिवर्तन का सम्भावना बन रही है। आय में वृद्धि होगी। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। माता-पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। कारोबार के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा।

    वृष राशि– मन अशान्त रहेगा। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पिता का साथ मिलेगा। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

    मिथुन राशि– आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। कर्ज लेने या किसी को देने में सचेत रहें। मान-सम्मान में कमी आ सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। बातचीत में संयत रहें। कुछ पुराने मित्रों से पुनःसम्पर्क हो सकते हैं। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। कारोबार विस्तार में भाई-बहन का सहयोग मिल सकता है। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी।

    कर्क राशि– व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से बचें। मित्रों से सद्भाव बनाये रखें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। बातचीत में संयत रहें। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। यात्रा पर जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। सुखद समाचार मिलेगा।

    सिंह राशि– मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। पिता का साथ मिलेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। माता से धन प्राप्ति के योग हैं। प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे।

    कन्या राशि- कारोबारी कार्यों में मन लगेगा। लाभ में वृद्धि होगी। बातचीत में सौम्यता बनाये रखने का प्रयास करें। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। मानसिक उलझने रहेंगी। कुछ मित्रों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कला एवं संगीत के प्रति आकृष्ट हो सकते हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे।

    तुला राशि– पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। अफसरों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। क्षणे रुष्‍टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

    वृश्चिक राशि- अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। कारोबार में विस्तार हो सकता है। भाई-बहनों से सहयोग मिल सकता है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। क्रोध एवं आवेश की अधिकता हो सकती है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। मीठे खानपान के प्रति रुझान रहेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

    धनु राशि- मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। सुख-सुविधाओं के विस्तार पर खर्च बढ़ सकते हैं। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। परिवार में आपसी मनमुटाव हो सकता है। आलस्य अधिक रहेगा। कार्यों में व्यवधान आएंगे। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सार्थक परिणाम मिलेंगे। परिश्रम की अधिकता रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।

    मकर राशि– कारोबार में वृद्धि होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। वाणी में सौम्यता रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। भवन सुख वृद्धि होगी। संचित धन में कमी आ सकती है। कला-संगीत के प्रति रुझान रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पिता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

    कुंभ राशि– आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। नौकरी के लिए परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी। रुके हुए काम बनेंगे। अनावश्यक तनाव से बचें।

    मीन राशि- मन परेशान हो सकता है। कारोबार में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। भागदौड़ अधिक रहेगी। बड़े भाई या बहन से धन मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। आत्मविश्वास में कमी आएगी। आय में कमी एवं खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। कुटुम्ब-परिवार में छोटे संगीत के कार्यक्रम हो सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news Today news नई दिल्ली
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमहिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपी बृजभूषण शरण सिंह को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आज जमानत दी…
    Next Article सरकारी नौकरी: कोर्ट में भृत्य पद के लिए इंटरव्यू 23 जुलाई से , जानिए कब है अंतिम तिथि
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    जनदर्शन में अद्भुत दृश्य भिलाई निवासी व्यक्ति ने मुख्यमंत्री सायं को भेंट की संगमरमर पर बनी प्रधानमंत्री की सूक्ष्म प्रतिमा…

    November 13, 2025

    पेंटर ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को भेंट किया विशिष्ट ‘राजनीतिक मानचित्र’…

    November 13, 2025

    सीएम साय ने समझी पीड़ा, तुरंत बढ़ाया कदम – श्री रमन निर्मलकर को सौंपा श्रवण यंत्र…

    November 13, 2025

    धर्मेंद्र की तबीयत पर बोलीं हेमा मालिनी अब घर लौट आए हैं, बाकी सब …

    November 13, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    ADS
    Ads
    ADS
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • जनदर्शन में अद्भुत दृश्य भिलाई निवासी व्यक्ति ने मुख्यमंत्री सायं को भेंट की संगमरमर पर बनी प्रधानमंत्री की सूक्ष्म प्रतिमा…
    • पेंटर ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को भेंट किया विशिष्ट ‘राजनीतिक मानचित्र’…
    • सीएम साय ने समझी पीड़ा, तुरंत बढ़ाया कदम – श्री रमन निर्मलकर को सौंपा श्रवण यंत्र…
    • धर्मेंद्र की तबीयत पर बोलीं हेमा मालिनी अब घर लौट आए हैं, बाकी सब …
    • बाल्को तराईडांड में हथियारबंद नकाबपोशों ने किया किसान के घर हमला: परिवार के 11 सदस्यों को बंधक बना, 11.5 लाख की लूट…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?