Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » राशिफल 23 दिसम्बर 2021 : वृष राशि वाले जातक आज किसी से ऊँची आवाज में बात न करें धैर्य से काम लें…
    अंतरराष्ट्रीय

    राशिफल 23 दिसम्बर 2021 : वृष राशि वाले जातक आज किसी से ऊँची आवाज में बात न करें धैर्य से काम लें…

    By Tv 36 HindustanDecember 23, 2021No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष

    आज आप नई उर्जा से भरे रहेंगे। काम की दृष्टि से आज व्यस्तता ज्यादा रहेगी, लेकिन सारे काम शाम तक आसानी से निपट जायेंगे। आज किसी रिश्तेदार से कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी, इससे घर का माहौल अच्छा बना रहेगा। आज भगवान के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी और आप घर पर किसी धार्मिक कार्य में मन लगायेंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले छात्रों को एक सार्थक रास्ता मिल सकता है, जिससे आपकी मेहनत रंग लाएगी। जीवनसाथी आज अपने साथी को कोई रिंग उपहार में दे सकते हैं।

    वृष

    आज आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आज किसी से ऊंची आवाज में बात ना करें। संयम और धैर्य से काम करें। आज का दिन खुद में बदलाव लाने वाला है। आपको जीवन में आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएं बनानी होगी। जो लोग स्टेशनरी के बिजनेस से जुड़े हैं, उन्हे धन लाभ होगा। महिलाओं को आज घरवालों का सहयोग मिलेगा। आज माता-पिता अपने बच्चों से बेहद खुश रहेंगे। छात्रों को आज कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा।

    मिथुन

    आज आपका दिन बहुत ही उत्तम रहने वाला है। छोटी-छोटी बातों में भी आज आपको खुशी तलाशने का अवसर मिलेगा। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी, पार्टी में उनको कोई उच्च पद भी मिल सकता है। आज आप सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बितायेंगे। साथ ही आज अपकी किसी खास व्यक्ति से भी बात होगी। जो युवक जॉब की तलाश में हैं, उन्हें जल्द ही कोई अच्छी जॉब मिलने के योग बन रहे हैं।

    कर्क

    आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपको उचित समय की पहचान करनी होगी। आज का दिन सटीक योजनाएं बनाने का है। आज ऑफिस के सहयोगियों के साथ किसी काम को पूरा करने में सफल होंगे। प्राइवेट नौकरी वालों की आय में बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं। संघर्ष करने के बाद निश्चित ही सफल होंगे। परिवारवालों के साथ अच्छा समय गुजरेगा। जीवनसाथी के साथ अपने दिल की बात शेयर करेंगे।

    सिंह

    आज आपका दिन सामान्य से थोड़ा बेहतर रहेगा। आज आप घरवालों के साथ ज्यादा समय बितायेंगे। बच्चे घर के कामों में माता की मदद करेंगे। आज लोग आपके व्यक्तिव से प्रेरणा लेंगे और समाज में भी आपका नाम होगा। जो बच्चे घर से दूर रहकर किसी कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही वे सरकारी नौकरी के लिए चयनित भी हो सकते हैं। आज घर पर शाम को फैमली के साथ डिनर एंजॉय करेंगे जिससे घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

    कन्या

    आज आपका दिन शुभ रहेगा। मित्रों और स्नेही स्वजनों के साथ रिश्ते पहले से बेहतर बनेंगे। पिता और बड़े भाई के सहयोग से आप कोई नया व्यापार शुरू करने की सोच सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। आज भाई आपको कोई उपहार देंगे, जिससे आपका मन खुश होगा। आज कोट कचहरी के मामले में पड़ने से बचें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें अपनी गाडी के सारे पेपर साथ रखें। आज आपकी सेहत बेहतर बनी रहेगी।

    तुला

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आर्थिक रूप से आपको सफलता मिलेगी। आज आप खुद को स्वस्थय महसूस करेंगे। आज पहले से आ रही समस्याओं का आसानी से हल निकल जाएगा। ऑफिस के काम में आ रही बाधाएं भी अपने आप दूर होती जाएंगी। जो लोग लकड़ी के व्यापार से जुड़े हैं, उनके काम की गति बढ़ेगी। भविष्य के लिए योजनाएं बनाने के लिए आज का दिन बहुत ही उत्तम है। माता-पिता के आशीर्वाद से आज आप हर जगह सफल होंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी।

    वृश्चिक

    आज आपका दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। आज आप जो भी काम शुरू करेंगे उसमें सफल जरूर होंगे। जो छात्र विज्ञान और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें कुछ अच्छा सीखने को मिलेगा इसमें किसी बड़े प्रोफ़ेसर से आपको मदद मिलेगी। बदली हुई परिस्थितियों में भी आप खुद को सही दिशा में ले जाने में कामयाब रहेंगे। आज संघर्ष करने वाले लोगों को सफलता जरूर मिलेगी। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    धनु

    आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज माता-पिता के सहयोग से आपको जीवन में आगे बढ़ने का रास्ता मिलेगा। मानसिक रूप से खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। आपके मन में आज नए-नए विचार आयेंगे, जिनको आप अपने जीवन में उतारने में भी कामयाब रहेंगे। ऑफिस के सहयोगियों के साथ मिलकर किसी नये काम की शुरूआत करेंगे। साथ ही बॉस आपके कामों की प्रशंसा करेंगे। किसी पुराने दोस्त से बात करके आज आपको अच्छा लगेगा।

    मकर

    आपका दिन सामान्य बना रहेगा। आज किसी बड़ी बिजनेस डील को बहुत सोच समझकर करने की जरूरत है। किसी अनुभवी व्यक्ति या फिर विश्वास पात्र की राय लेने के बाद ही कदम आगे बढ़ाएं। सरकारी कर्मचारियों के लिए आज का दिन समान्य रहेगा। ऑफिस में आज काम ज्यादा हो सकता है। छात्रो को आज ज्यादा पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। पारिवारिक माहौल खुशमुना रहेगा। महिलाओं का दिन आज राहतपूर्ण रहेगा। सेहत पहले से बेहतर बनी रहेगी।

    कुंभ

    आज आपका दिन पहले से थोड़ा बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। संगीत और कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़े प्लेटफार्म पर जाने का अवसर मिलेगा। रुपये-पैसे की लेन-देन में आज सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी को उधार पैसा देने से बचें। आज दाम्पत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी, लेकिन शाम तक सब अच्छा हो जाएगा। आज आपको किसी से भी बहस करने से बचना चाहिए। दाम्पत्य जीवन में आ रही दिक्कतों का अंत होगा।

    मीन

    आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। कोई पुरानी बिजनेस डील आपको अचानक लाभ दिलाएगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सोशल मीडिया के जरिये सामाजिक कार्यों में सहयोग देंगे, जिसका लाभ आपको आगे जाकर मिलेगा। आप सबको साथ लेकर चलने में भी कामयाब रहेंगे। घरवालों के साथ घर पर ही धार्मिक कार्य करने का प्लान बना सकते हैं। छात्रों को पढ़ाई में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे।

    Views: 0

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleआज PM मोदी का वाराणसी दौरा 21 सौ करोड़ रुपये की 27 परियोजनाएं अपने संसदीय क्षेत्र की जनता को करेंगे समर्पित…
    Next Article छत्तीसगढ़ :98 हेड कांस्टेबल का प्रमोशन बने एएसआई, देखें पूरी सूची…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इस उत्सव में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की प्रदर्शनी बनी वैज्ञानिक खोजों और आधुनिक तकनीक का आकर्षण…

    November 3, 2026

    प्रदेश में ड्राइवरों की हड़ताल का अल्टीमेटम : 12 नवंबर से थम सकते हैं वाहनों के पहिए, जरूरी सेवाओं पर पड़ेगा असर…

    November 3, 2026

    राजधानी की हवा फिर हुई जहरीली, AQI 324 पहुंचा; पाकिस्तान में ये जलने से बढ़ा प्रदूषण का खतरा…

    November 3, 2026

    ओमान के तट के पास भारतीय जहाज पर हमला, नाविक की मौत, 13 भारतीयों का रेस्क्यू…

    November 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस उत्सव में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की प्रदर्शनी बनी वैज्ञानिक खोजों और आधुनिक तकनीक का आकर्षण…
    • प्रदेश में ड्राइवरों की हड़ताल का अल्टीमेटम : 12 नवंबर से थम सकते हैं वाहनों के पहिए, जरूरी सेवाओं पर पड़ेगा असर…
    • राजधानी की हवा फिर हुई जहरीली, AQI 324 पहुंचा; पाकिस्तान में ये जलने से बढ़ा प्रदूषण का खतरा…
    • ओमान के तट के पास भारतीय जहाज पर हमला, नाविक की मौत, 13 भारतीयों का रेस्क्यू…
    • अमित शाह के दौरे से पहले ,खाद्य विभाग का फरमान वायरल, राशन दुकान संचालकों को भी बुलाया…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?