Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » राशिफल 27 दिसम्बर 2021 : वृष राशि के जातक रहें सावधान,कार्यस्थल पर वाद विवाद की स्थिति बन सकती है
    अंतरराष्ट्रीय

    राशिफल 27 दिसम्बर 2021 : वृष राशि के जातक रहें सावधान,कार्यस्थल पर वाद विवाद की स्थिति बन सकती है

    By Tv 36 HindustanDecember 27, 2021No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पंचांग के अनुसार आज 27 दिसंबर 2021 सोमवार को पौष मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी की तिथि है. आज साेमवार को हस्त नक्षत्र है. आज के दिन चंद्रमा कन्या राशि में विराजमान रहेगा. आज का दिन भगवान शिव को समर्पित है. ग्रहों की चाल मेष से मीन राशि तक के लोगों पर क्या प्रभाव डाल रही है. आइए जानते हैं आज का राशिफल.

    मेष- आज के दिन लाभ, खर्च, यात्राएं स्वयं के लिए समय और बैंक-बैलेंस इन सभी आयामों पर निगाह बनाकर रखनी है या यूं कहें कि इन सभी का इंवॉल्वमेंट देखने को मिलेगा. मन में बेवजह की चिंता ऑफिशियल कार्यों को बाधित कर सकता हैं, इसलिए बिना शंका कार्यों पर ध्यान देना चाहिए. छोटे व्यापारियों को व्यापार के विस्तार के साथ-साथ कर्ज को निपटाने की भी योजना बनानी होगी, वहीं व्यवसाय में तेजी हो सकती है.स्वस्थ रहने के लिए सर्वप्रथम बिगड़ी दिनचर्या को ठीक करें. यदि आप सुबह देर तक सोते हैं तो यह आदत को ठीक करना होगा. पिता के साथ समय व्यतीत करें अनुभवों व ज्ञान प्राप्त करेंगे.

    वृष- आज का दिन आपके लिए विरोधाभासी हो सकता है, जहां एक तरफ आप अन्तर्मन में झाँकने का प्रयत्न करेंगे तो दूसरी ओर परिस्थितियां आपको बहार की ओर देखने को विवश करेंगी.  नौकरीपेशा से जुड़े लोगों को नौकरी के संदर्भ में कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है. व्यापार में नृत्य-गायन या सांस्कृतिक कार्यों से जुड़े लोगों को करियर के बेहतर मौके मिलेंगे. हेल्थ में पीठ दर्द की समस्या हो सकती है, इसलिए भारी सामान उठाते समय व आगे झुक कर करने वाले कामों से बचें. छोटी बहन से ताल -मेल बना कर चलना होगा क्योंकि वर्तमान समय में उनसे विवाद होने की आशंका बनी हुई है.

    मिथुन- आज के दिन समझदारी के साथ समाधान करेंगे तो समस्या को निपटा सकेंगे. कर्मक्षेत्र से जुड़े लोग काम करते समय होने वाली गलतियों पर पैनी निगाह रखें, टीम को स्किल करने के लिए मीटिंग भी करनी चाहिए. व्यापार में सफलता मिलेगी गैर जरूरी कार्यों में समय बर्बाद न करते हुए मानसिक तनाव से बचना होगा. विद्यार्थी  वर्ग घर पर ही कुछ क्रिएटिव कार्य कर सकते है. सेहत की बात करें तो तत्कालीन रोगों से मुक्ति मिलेगी तथा जटिल एवं पुराने रोगों में अपेक्षित सुधार भी होगा. महिलाओं को कमर दर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. मित्रों के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा.

    कर्क- आज के दिन यदि संभव है तो किसी गरीब परिवार की मदद भी करते चलें. करियर से जुड़े लोगों को सलाह दी जाती है कि नौकरी से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें, नहीं तो भविष्य में आपको पछताना पड़ेगा. पार्टनर के साथ सही तालमेल रखना है थोड़ा सा खुले दिमाग से काम करें, दोनों के बीच कोई भी चीजें छिपी नहीं रहनी चाहिए, हेल्थ में आज कोई बड़ी समस्या को लेकर परेशान होने की आवश्यकता नहीं है. शिक्षा से संबंधित चीजों में धन व्यय होने की सम्भावना है, अब वह बच्चों की पढ़ाई से संबंधित और स्वयं की पढ़ाई से संबंधित हो सकता है.

    सिंह- आज के दिन अपने इष्ट देव की आराधना करें उनको जल अर्पण करें, उनके आशीर्वाद से आपको करियर में ग्रोथ होगा. सामाजिक विषयों को लेकर थोड़ा विचार वान रहना होगा. बिजनेस से जुड़े लोगों को निराशा हाथ लग सकती है, बड़े सौदे सोच-विचार कर ही करें.विद्यार्थी वर्ग कठिन विषयों को बदलने की सोच रहें है तो एक बार और विचार अवश्य कर लें. हेल्थ की बात करें तो जिन लोगों को हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है वह अपनी सेहत पर ध्यान देने के साथ-साथ ऑयली फूड से भी परहेज करें अन्यथा समस्या बढ़ सकती है. परिवार के साथ मिलकर शिव आराधना करना शुभ रहेगा.

    कन्या- आज के दिन मानसिक शांति बनी रहेगी, साथ ही मन मुताबिक कार्य होने पर आप प्रसन्न रहने वाले हैं. नौकरी पेशे से जुड़े लोगों को जन्म स्थान से अन्य जगह स्थानांतरण की संभावनाएं बन रही है.जो लोग पैतृक व्यापार करते हैं, उनको लाभ होने की संभावना दिखाई दे रही है. आज एक बात पर ध्यान दें कि किसी को पैसे उधार न दें. हेल्थ में आपका मनोबल मजबूत होता नजर आयेगा, आत्मविश्वास बढ़ने से पुराने एवं जटिल रोगों में मानसिक शांति प्राप्त होगी. पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर परिवार में आपसी विवाद हो सकता है ऐसी स्थिति में आपके सोच समझकर कोई निर्णय लेना चाहिए.

    तुला- आज के दिन स्वयं को अपडेट करने पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि आपकी बुद्धि बहुत प्रखर है.ऑफिशियल कार्यों में धैर्य रखें, निस्संदेह आपको सफलता प्राप्त होगी वहीं सहकर्मियों के साथ भी कम्यूनिकेशन बनाएं रखना होगा. व्यापारियों को किसी को उधार देने से बचें. विद्यार्थियों को सूर्य भगवान की कृपा से मेहनत का फल प्राप्त होगा, उनको प्रणाम करें. हेल्थ में कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है, जिसको लेकर आप परेशान हो सकते है. दूसरों से सुनी-सुनाई बातों पर यकीन न करें अन्यथा परिवार में विवाद हो सकते हैं, अपने लोग परायों जैसा व्यवहार कर सकते हैं, जिसको लेकर आप कुछ भावुक नजर आएंगे.

    वृश्चिक- आज के दिन अनावश्यक खर्चों से बच कर रहें, क्योंकि हो सकता है आपको बीमारियों में धन खर्च करना पड़े.ऑफिस  में ऊर्जा के साथ कार्य करना चाहिए किसी भी प्रकार की लापरवाही नौकरी के लिए ठीक नहीं है.बिजनेस में ट्रांसपोर्ट व कॉस्मेटिक्स संबंधित कार्यों में अच्छा मुनाफा हाथ लगेगा. विद्यार्थी वर्ग अपने अध्ययन पर ध्यान केन्द्रित करके रखें सफलता मिलने की संभावना दिखाई दे रही है. सेहत की बात करें तो आज आंखों की केयर करनी होगी, ठंडे पानी से दिन में कई बार धोते रहें. घर का वातावरण अच्छा रहने वाला है वहीं परिवार के सदस्यों के साथ आनंदमय समय व्यतीत होगा.

    धनु- आज के दिन लाभ को ध्यान में रखते हुए ऐसा कोई भी कार्य न करें जिससे आपकी छवि पर नकारात्मक प्रभाव पड़े.कर्मक्षेत्र में अपने लक्ष्य को साधने में आप सफल रहेंगे साथ ही अवसरों का लाभ उठाने की कोशिश करें.  व्यापारिक स्थिति को देखते हुए दिन दूसरों से कंपटीशन वाला हो सकता है.युवाओं को संगति पर सतर्क रहना होगा, ऐसे साथियों से दूर रहें, जो नशे या अन्य किसी व्यसन में लिप्त हैं. हेल्थ में अस्थमा की बीमारी से पीड़ित लोगों को  वर्तमान समय में अपने सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत है. कठिन दौर में मां का पूर्ण सानिध्य व सहयोग मिलेगा.

    मकर- आज के दिन ग्रहों की स्थिति को देखते हुए, जनसंपर्क को बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए खासकर उन लोगों को ध्यान देने की आवश्यकता है जो जन कल्याण के लिए कार्यरत हैं. नौकरी पेशा से जुड़े लोग यह ध्यान रखें, की केवल बातों से आज काम नहीं बनने वाला बल्कि कठिन परिश्रम करना पड़ेगा. खाद्य पदार्थ से संबंधित व्यापार करने वालों को घाटे का सामना करना पड़ सकता है. विद्यार्थियों के लिए यह दिन संघर्ष पूर्ण रहेगा.  सेहत में बाहर का बना खाद्य पदार्थ से दूरी बनाए रखनी होगी. घर में साफ-सफाई का अभियान चलना चाहिए खासकर बाथरूम साफ रहें इस पर विशेष ध्यान दें.

    कुंभ- आज के दिन मन आत्मविश्वास में कमी न आने दें.सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्य कर रहें, लोगों को तेजी से अपने कार्य को पूरा करने पर ध्यान देना होगा. यदि किसी प्रोजेक्ट पर कार्य कर रहे हैं तो कोशिश करें कि कई कार्य जल्द ही पूरा हो जाए. व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है.  स्वास्थ्य की दृष्टि से किसी प्रकार की एलर्जी की समस्या हो सकती है यदि आप दवाई का सेवन कर रहें है तो एक बार डॉक्टर से परामर्श लेना सही रहेगा. महिलाओं को अपने फ्री टाइम में घर को सुसज्जित करने के लिए वेस्ट मटेरियल से क्राफ्ट आदि बनाना चाहिए.

    मीन- आज के दिन का प्रारम्भ का भोग लगाएं और सभी को प्रसाद के रूप वितरण करें. ऑफिशियल कार्य में अधीनस्थ मदद करेंगे, जिससे बड़े प्रोजेक्ट आसानी से पूर्ण होंगे. बिजनेस से जुड़े लोगों के लिये फाइनेंशियल मामलों के रूप से दिन अनुकूल नहीं है. उधार लेन-देन से बचना उचित होगा.गुरु या टीचर का मार्गदर्शन मुश्किलों से बाहर निकालने में सहायक होगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से देखे तो वर्तमान समय में चेस्ट कंजेशन से अलर्ट रहने की आवश्यकता है, वहीं दूसरी ओर गुनगुने पानी का सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए लाभकारी रहेगा. परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट के चलते परेशान रहेंगे.

    Views: 0
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleछत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमिटी के लिए एक और दुखद खबर प्रदेश प्रवक्ता एम ए इकबाल का निधन हो गया …
    Next Article साई बाबा मंदिर श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगा ऐसा क्यों पर इसके साथ ही रोज होने वाली सुबह और रात की आरती में भी श्रद्धालु शामिल नहीं हो सकेंगे
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इस उत्सव में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की प्रदर्शनी बनी वैज्ञानिक खोजों और आधुनिक तकनीक का आकर्षण…

    November 3, 2026

    प्रदेश में ड्राइवरों की हड़ताल का अल्टीमेटम : 12 नवंबर से थम सकते हैं वाहनों के पहिए, जरूरी सेवाओं पर पड़ेगा असर…

    November 3, 2026

    राजधानी की हवा फिर हुई जहरीली, AQI 324 पहुंचा; पाकिस्तान में ये जलने से बढ़ा प्रदूषण का खतरा…

    November 3, 2026

    ओमान के तट के पास भारतीय जहाज पर हमला, नाविक की मौत, 13 भारतीयों का रेस्क्यू…

    November 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस उत्सव में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की प्रदर्शनी बनी वैज्ञानिक खोजों और आधुनिक तकनीक का आकर्षण…
    • प्रदेश में ड्राइवरों की हड़ताल का अल्टीमेटम : 12 नवंबर से थम सकते हैं वाहनों के पहिए, जरूरी सेवाओं पर पड़ेगा असर…
    • राजधानी की हवा फिर हुई जहरीली, AQI 324 पहुंचा; पाकिस्तान में ये जलने से बढ़ा प्रदूषण का खतरा…
    • ओमान के तट के पास भारतीय जहाज पर हमला, नाविक की मौत, 13 भारतीयों का रेस्क्यू…
    • अमित शाह के दौरे से पहले ,खाद्य विभाग का फरमान वायरल, राशन दुकान संचालकों को भी बुलाया…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?