Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » आज का राशिफल 15/01/2022 : वृषभ, तुला और धनु राशि वाले रहें सावधान, जानें सभी 12 राशियों का हाल
    RAIPUR

    आज का राशिफल 15/01/2022 : वृषभ, तुला और धनु राशि वाले रहें सावधान, जानें सभी 12 राशियों का हाल

    By Tv 36 HindustanJanuary 15, 2022No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पंचांग के अनुसार आज 15 जनवरी 2022 शनिवार को पौष मास की शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी की तिथि है. आज का दिन धार्मिक दृष्टि से विशेष है. आज प्रदोष व्रत है. पंचांग के अनुसार चंद्रमा वृषभ राशि में गोचर कर रहा है. आज मृगशिरा नक्षत्र है. आज का दिन मेष से मीन राशि तक के लोगों के लिए कैसा रहेगा, आइए जानते हैं, सभी राशियों का राशिफल.

    मेष– आज के दिन लोगों के बीच विश्वास कायम करने में सफल होंगे. बहुत से लोग आज आपकी बातों से आकर्षित होंगे. उनका वह आकर्षण आपके आत्मबल को बढ़़ाएगा. ऑफिस में आपके सीनियर्स का व्यवहार आपके लिए कठोर हो सकता है. अपने काम में परफेक्शन रखें अन्यथा समस्या हो सकती है, आस-पास के लोग आपको पसंद करेंगे जिससे उनका स्नेह और प्रेम मिलेगा. जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल रहेगा. बेवजह की बात पर आवाज ऊंची न करें. ग्रहों की स्थितियां सदस्यों से साथ तनाव को दर्शा रहीं है. आज आपके भीतर आलस्य अधिक रहेगा और इधर-उधर की बातों में मन लगेगा. जिसके कारण किसी काम में मन नहीं लगेगा.

    वृष- आज के दिन वृष राशि वालों को अपने कार्य को करने में मन लगाना होगा. जिससे कार्यकुशलता में वृद्धि होगी. कुछ नया सीखने का मूड बना रहे हैं तो आज के दिन से कुछ नया सीखने की योजना बनानी होगी. आईटी सेक्टर में कार्य करने वालों को बड़े प्रोजेक्ट पर कार्य करने का मौका मिलेगा. खुदरा व्यापारी को अच्छा लाभ मिलेगा. लंबे समय से जो रोग आपको परेशान कर रहा था उसके लिए सतर्कता बरतने की आवश्यकता है क्योंकि उसमें वृद्धि होगी इसलिए थोड़ी सी भी समस्या होने पर डॉक्टर से परामर्श लें. जीवनसाथी की बातों को सम्मान दें. यदि जीवनसाथी कोई सलाह दे रही है तो उसकी बातों को गंभीरता से लें. सगे-सम्बन्धियों से रिलेशन मजबूत होंगे.

    मिथुन– आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए व्यापार में संघर्ष की स्थिति बनाने वाला होगा. व्यापार में कोई भी काम पूरा नहीं होगा, जिसके कारण पूरे दिन तनाव बना रहेगा. ऑफिशियल कार्य में सूझबूझ की आवश्यकता है. जल्दबाजी में कोई भी काम न करें अन्यथा काम के साथ-साथ समय की हानि होगी. आपका मान-सम्मान बढ़ने वाला है, इसके लिए ऑफिस में अभी से काम के प्रति मन लगाना शुरु कर दें. शारीरिक थकान महसूस होगी इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें. परिवार का माहौल काफी सुखदायी रहेगा. जिसे देखकर आपके मन को अच्छा लगेगा. माता-पिता के साथ समय व्यतीत करना का मौका प्राप्त होगा.

    कर्क- आज के दिन गूढ़ विषयों के प्रति रुचि जागृत होगी. ज्ञान की गूढ़ता में रूचि अच्छे लाभ दिलाएगी. किसी से भी बात करने में या काम करने में भावुकता को पीछे रखने में ही भलाई है. भावुकता आपको निर्णय लेने के मामले में कमजोर कर सकती है. किसी भी काम के प्रति लापरवाही न बरतें अन्यथा भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है. व्यापार में नुकसान का समय चल रहा है, कोई भी लेनदेन करें तो उसमें सतर्कता बरतें. आंखों से संबंधित दिक्कतें परेशान कर सकती है, समस्या अधिक हो तो समय रहते डॉक्टर से परामर्श लेना ठीक होगा.सदस्यों के साथ किसी से विवाद में न पड़ें.

    सिंह– आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए बहुत अच्छा है. कोई शुभ समाचार मिल सकता है. घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन होगा.. मन में आध्यात्मिक भाव जागृत होगी, जिससे भगवान के प्रति आस्था बढ़ेगी और पूजा-पाठ में मन लगेगा. आज आपको अपनी अपेक्षा अनुकूल परिणाम प्राप्त नहीं होंगे. मेहनत तो करेंगे परंतु उसका फल तुरंत मिलने में संदेह है. ऑफिस में किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी से आपके ऊपर वर्कलोड बढ़ेगा लेकिन टीमवर्क के साथ यदि काम को किया जाए तो लाभ मिलेगा. रोगों के प्रति अलर्ट रहें. स्वास्थ्य के प्रति किसी भी लापरवाही से बचें. यदि मौका मिले तो मंदिर की सफाई करें.

    कन्या- आज के दिन आध्यात्मिक गतिविधियों आदि में रुचि बढ़ेगी. पूर्व समय में की गई मेहनत का फल के अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. आर्थिक मामलों में लाभ होगा परंतु इसके लिए सचेत रहने की आवश्यकता है, क्योंकि लेन-देन के मामले में नुकसान हो सकता है. जो लोग कला और संगीत क्रियाकलापों से जुड़े है उनके लिए अभ्यास करना अच्छा होगा. आलस्य में वृद्धि होगी, तो वहीं दूसरी ओर काम को करने में मन न लगे तो बेवजह के कार्यों में समय लगाने से बचें. विवाद जैसी गतिविधियां सिर्फ आपके समय को ही खराब करेंगी. संतान के साथ काफी अच्छा समय व्यतीत होगा.

    तुला– तुला राशि वालों को आज के दिन मन में गलत विचार नहीं लाने चाहिए क्योंकि किसी भी प्रकार का गलत विचार आपके मन को नकारात्मकता से घर सकता है. रुके हुए कार्यों को लेकर उलझने आज समाप्त होगी. कर्मक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी. जिस अच्छे परिणाम का आप काफी समय से इंतजार कर रहे थे, उसका समय आ गया है. बॉस आपकी बातों से कंफ्यूज हो सकता है. कोशिश करें कि आपकी बातों में टाला-मटोली न हो. जो भी कहें क्लियर हों. आपकी जीभ आपके स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ उठाएगी. सुख-सुविधाओं का आनंद उठाएंगे. यह सुविधाएं आपके काम को सरल करने के साथ आपको अच्छी फीलिंग भी देंगे.

    वृश्चिक– वृश्चिक राशि वालों के मन में आज उत्साह की भावना रहेगी. मन हर काम में लगेगा. जिससे आपको खुशी महसूस होगी. बैंक से जुड़े लोगों को आज काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा. ऑफिस में कोई रुपयों और लेन-देने में चूक से बड़ा नुकसान हो सकता है. जो कार्य आपके काफी समय से पेंडिंग चल रहे थे या फंसे हुए थे. उन कार्यों को ठीक करने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है. पाचन में थोड़ी गड़बड़ी हो सकती है. जिससे पेट में समस्या जन्म ले सकती है. सोशल मीडिया में एक्टिव रहें. घरेलू समस्याओं को हल करने की कोशिश सफल रहेगी.

    धनु– आज के दिन अपनी प्रतिभा का पूरा इस्तेमाल कर पाएंगे, जिससे लोग के बीच में यश प्राप्त होगा. आस-पास के वातावरण की प्रफुल्लता पूरा आपके ऊपर ही निर्भर करती है. अतः अपने भीतर की सकारात्मक और हंसी मजाक वाले व्यक्तित्व को बाहर निकाले. काम में पूरे फोकस के साथ लगे रहेंगे तो अच्छा लाभ मिलेगा, इसलिए ऑफिस हो या व्यापार मन लगाकर काम करें अच्छे लाभ मिलेंगे. गम्भीरतापूर्वक कार्य करने की कोशिश करें. व्यवहार में नौसिखियापमन आपको नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए सचेत रहें. कफ के रोगियों को सतर्क रहने की आवश्यकता है, स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है.

    मकर– आज के दिन आलस्य करने से बचना होगा क्योंकि थोड़ा सा आलस्य आपको बड़ी हानि करा सकता है. व्यापार के मामले में दिन शुभ रहने वाला है. आपकी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा. किसी गलत कार्य या चूक के कारण लोग आपसे नाराज हो सकते हैं. ऑफिस में बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है, जिसके कारण आपकी छवि खराब हो सकती है. स्वास्थ्य की दृष्टि से अचानक स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है, महामारी को लेकर सजग रहें. महत्वपूर्ण कार्यों को लेकर अधीर न हों, धैर्यता के साथ किया गया काम अच्छे फल दिलाएगा. बच्चों पर अनावश्यक गुस्सा करने से बचे.

    कुंभ– कुंभ राशि वालों को आज किसी महत्वपूर्ण कार्य के सिलसिले में नया प्रपोजल मिल सकता है. काम में धैर्यता और मन लगाकर काम करना आपको अच्छे परिणाम दिलाएंगा. लोहे के व्यापार में अच्छे मुनाफे हाथ लग सकते हैं. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, पुराने रोग में आराम मिलेगा. गुप्त शत्रु आज सक्रिय हो सकते हैं. उनसे सतर्क रहने की आवश्यकता है. जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है. इसलिए परिस्थितियों को विपरीत होने की परिस्थिति में धैर्य से काम लेना होगा. घर के जरूरी खर्चों में बढ़ोत्तरी हो सकती है, जिसके कारण आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है. इससे बचने के लिए धन सोच-समझकर व्यय करें.

    मीन– आज के दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे. आपकी नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी. बॉस के सानिध्य में काम करने का मौका मिलेगा. ऑफिस में टीमलीडर है तो सहयोगियों से अच्छे से काम कराने में सक्षम होंगे. खुदरा व्यापारियों को शाम तक कोई अच्छी खबर मिल सकती है. इलेक्ट्रॉनिक सामान के व्यापारी अच्छा मुनाफा कमा पाएंगे. विद्यार्थी को पढ़ाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है. बदलता मौसम और खान-पान स्वास्थ्य में गिरावट कर सकता है. दाम्पत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी. जीवनसाथी को कोई अच्छा से उपहार लाकर दे सकते हैं. अविवाहित लोगों के विवाह की चर्चा हो सकती है. अच्छे रिश्तों को हाथ से जाने न दें.

    Views: 0
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleकरौटी बी सरपंच के विरुद्ध लाया गया अविश्वास प्रस्ताव ध्वस्त…
    Next Article विश्व में सबसे ज्यादा समय तक जीवित रहने वाला जानवर “जोनाथन”गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल इसका नाम
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की

    November 4, 2026

    परियोजना पसान अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित

    November 4, 2026

    एमबीबीएस नव प्रवेसी विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक सपथ, चिकित्सा सेवा, नैतिकता मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पण का संदेश

    November 4, 2026

    रणबीर कपूर की ‘रामायण 2’ के लिए करना होगा लंबा इंतजार, नमित मल्होत्रा ने बताई पोस्टपोन होने की वजह…

    November 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की
    • परियोजना पसान अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित
    • एमबीबीएस नव प्रवेसी विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक सपथ, चिकित्सा सेवा, नैतिकता मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पण का संदेश
    • रणबीर कपूर की ‘रामायण 2’ के लिए करना होगा लंबा इंतजार, नमित मल्होत्रा ने बताई पोस्टपोन होने की वजह…
    • दीपावली पर पटाखा दुकानों में सुरक्षा नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई,घनी आबादी और व्यावसायिक क्षेत्रों में दुकानें लगाने पर प्रतिबंध…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?