दंतेवाड़ा: दंतेवाड़ा में जवानों से भरी गाड़ी को नक्सलियों ने ब्लास्ट में उड़ा दिया है। इस घटना में 11 जवान शहीद हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक जवान आपरेशंस पर निकले हुए थे, इसी दौरान ये ब्लास्ट हुआ है। घटना दंतेवाड़ा के अरनपुर की बताया जा रही है। हमले को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि नक्सलियों को छोड़ा नहीं जाएगा. यह घटना बहुत दुखद है.
नक्सलियों को खिलाफ हमारी लड़ाई अंतिम चरण में है. योजनाबद्ध तरीके से नक्सलवाद को जड़ से खत्म किया जाएगा. जानकारी के मुताबिक इस हमले के बाद पुलिस ने नक्सलियों को घेर लिया है. दोनों के बीच अब भी मुठभेड़ जारी है. बताया जा रहा है कि और फोर्स को बुला लिया गया है.