नई दिल्ली। आज से नई संसद में सदन की कार्यवाही शुरू हो जाएगा. इसी के साथ पुरानी संसद का कामकाज नए पार्टियामेंट में शिफ्ट हो जाएगा. इस दौरान कई कार्यक्रमों का आयोजन होगा. नए संसद में जाने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुराने संसद भवन से संविधान की एक कॉपी लेकर नए संसद भवन में लेकर जाएंगे. सभी सांसद भी पीएम मोदी के पीछे चलेंगे. इस मौके पर सभी सदस्यों को कुछ उपहार दिए जाएंगे, जिसमें संविधान की एक कॉपी, संसद से संबंधित किताबें, एक स्मारक सिक्का और एक डाक टिकट होगा.
ये है आज का पूरा कार्यक्रम
बता दें कि इसी साल 28 मई को पीएम मोदी ने नए संसद परिसर का उद्घाटन किया था. इसी नई संसद में आज से विशेष सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू होगी. जहां राज्यसभा की बैठक दोपहर 2.15 बजे नए संसद भवन के ऊपरी सदन कक्ष में होगी, वहीं लोकसभा की बैठक दोपहर 1.15 बजे नवनिर्मित संसद भवन के निचले सदन कक्ष में होगी. इससे पहले पहले सुबह 9.30 बजे पुराने संसद परिसर के बाहर फोटो सेशन का आयोजन होगा. इसके बाद सुबह 11 बजे एक विशेष कार्यक्रम का आयोजित किया जाएगा, जो पुराने संसद भवन की ऐतिहासिक विरासत से संबंधित होगा. जिसका उद्घाटन 18 जनवरी, 1927 को तत्कालीन वायसराय लॉर्ड इरविन द्वारा किया गया था. इसके साथ ही साल 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने का संकल्प भी लिया जाएगा.
