Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कैसे गुलाबी रंग बन गया महिलाओं का रंग,जाने….
    News

    कैसे गुलाबी रंग बन गया महिलाओं का रंग,जाने….

    By Tv 36 HindustanMarch 8, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली:- Women’s Day 2024: महिलाओं को समाज में समानता, सुरक्षा और सम्मान के अधिकार प्राप्त हो सकें, इसलिए International Women’s Day मनाया जाता है। इस दिन को मनाने के पीछे एक बेहद खास और अहम मकसद है और वह है लिंग के आधार पर स्त्रियों को किसी भी तरह की कोई असामनता या शोषण का सामना न करना पड़े.

    हमारे समाज में कई रोल ऐसे हैं, जो महिलाओं और पुरुषों के लिए बंटे हुए हैं। इतना ही नहीं, कुछ खास रंगों को भी पुरुषों और महिलाओं के लिए बांट दिया गया है। सोशल मीडिया पर विदेशों के कई जेंडर रिवील पार्टीज में भी आपने देखा होगा कि लड़की के लिए पिंक और लड़को के लिए ब्लू रंग का इस्तेमाल किया जाता है।

    आमतौर पर भी, कई लड़के पिंक रंग के कपड़े पहनने से कतराते हैं क्योंकि उनका मानना है कि गुलाबी रंग सिर्फ लड़कियां ही पहनती हैं और वे अपना मजाक नहीं बनवाना चाहते, लेकिन यह सोच आई कहां से। क्यों गुलाबी रंग को महिलाओं से जोड़कर ही देखा जाता है। आइए जानते हैं, क्यों पिंक कलर को महिलाओं का रंग माना जाता है।

    पिंक था लड़कों का रंग

    आज की तरह पहले के समय में पिंक कलर को लड़कियों से नहीं बल्कि लड़कों से जोड़कर देखा जाता था। प्रथम विश्व युद्ध से पहले पश्चिमी देशों में बच्चों को सफेद रंग के कपड़े पहनाए जाते थे। इस समय बच्चों से जोड़कर किसी रंग को नहीं देखा जाता था। धीरे-धारे डाई प्रचलन में आने लगे और बच्चों के कपड़ों पर पेस्टल रंगों का इस्तेमाल किया जाने लगा।

    इस कारण से बच्चों के कपड़ों में गुलाबी और नीले रंगों को शामिल करना शुरु किया गया। इस समय कई जगहों पर गुलाबी रंग को लड़कों के लिए ज्यादा इस्तेमाल किया जाता था। ऐसा माना जाता था कि गुलाबी दृढ़ निश्चयता और पुरुषत्व का रंग होता है, जो लड़कों को ज्यादा सूट करेंगे। वहीं नीले रंग को काफी नाजुक समझा जाता था और सुंदरता से जोड़कर देखा जाता था। इसलिए इस रंग को लड़कियों के लिए ज्यादा इस्तेमाल किया जाता था।

    कैसे बना पिंक लड़कियों का रंग

    बीसवीं शताब्दी की शुरुआत में दुकानदारों ने कपड़ों और खिलौनों को बेचने के लिए उन्हें लिंग से जोड़कर, रंगों के हिसाब से बेचना शुरू कर दिया। हालांकि, इस समय भी कई जगहों की दुकानें गुलाबी को लड़कों के लिए और नीला लड़कियों के लिए इस्तेमाल कर रहे थे, तो कुछ जगहों पर पिंक लड़कियों के लिए और ब्लू लड़कों के लिए प्रयोग किया जा रहा था।

    हालांकि, गुलाबी को लड़कियों का रंग बनाने के पीछे दो मशहूर पेंटिंग्स का हाथ है। ये पेंटिंग्स,  द बॉय और पिंकी के नाम से जानी जाती हैं, जिसमें एक लड़के ने नीले रंग के कपड़े पहने थे और लड़की ने गुलाबी रंग के कपड़े पहने थे। इसके बाद से गुलाबी रंग को धीरे-धीरे महिलाओं से जोड़कर देखा जाने लगा और लड़कों के लिए नीले रंग के कपड़ों का इस्तेमाल किया जाने लगा। यह है लड़कियों के लिए गुलाबी रंग के इस्तेमाल की कहानी।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews How pink became the color of women india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमहिला दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को दी ये बड़ी सौगात..
    Next Article राजस्थान के कोटा में शिव बारात के दौरान हुआ बड़ा हादसा,करंट की चपेट में आने से करीब 14 बच्चे झुलसे…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कल्पना मिश्रा को न्याय दिलाने के लिए जल सत्याग्रह शुरू, अब तक FIR नहीं, 13 दिन से आमरण अनशन पर है ये…

    September 15, 2026

    सीएम साय करेंगे ‘नवा रायपुर ओपन 2026’ का शुभारंभ फेयरवे गोल्फ एंड लेक रिजॉर्ट में होगा उद्घाटन, ये क्रिकेट लीजेंड और डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के सीईओ होंगे शामिल…

    September 15, 2026

    सेवा संकल्प अभियान प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से 150 पालकों ने बदली अपनी किस्मत…

    September 15, 2026

    सऊदी अरब पर हूतियों का बड़ा हमला, 3 शहरों में मचा हड़कंप; 13 नागरिक घायल, कई घर और वाहन क्षतिग्रस्त…

    September 15, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कल्पना मिश्रा को न्याय दिलाने के लिए जल सत्याग्रह शुरू, अब तक FIR नहीं, 13 दिन से आमरण अनशन पर है ये…
    • सीएम साय करेंगे ‘नवा रायपुर ओपन 2026’ का शुभारंभ फेयरवे गोल्फ एंड लेक रिजॉर्ट में होगा उद्घाटन, ये क्रिकेट लीजेंड और डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के सीईओ होंगे शामिल…
    • सेवा संकल्प अभियान प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से 150 पालकों ने बदली अपनी किस्मत…
    • सऊदी अरब पर हूतियों का बड़ा हमला, 3 शहरों में मचा हड़कंप; 13 नागरिक घायल, कई घर और वाहन क्षतिग्रस्त…
    • iOS 27 अपडेट में बड़े बदलाव, Siri AI से लेकर फोटो एडिटिंग तक मिलेंगे कई नए फीचर्स…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?