Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » इंसानियत हुई शर्मसार : शादी समारोह में गई नाबालिक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म, मदद के लिए चिल्लाती रही पीड़िता…..
    अपराध

    इंसानियत हुई शर्मसार : शादी समारोह में गई नाबालिक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म, मदद के लिए चिल्लाती रही पीड़िता…..

    By Tv 36 HindustanFebruary 21, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां शादी समारोह में आई एक नाबालिग लड़की को कुछ दरिंदों ने बलपूर्वक अगवाकर लिया और उसे उठाकर जंगल में ले गए और बारी-बारी से पांच युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

    डीजे की तेज आवाज में दब गई पीड़िता की आवाज

    जब नाबालिग ने भागने की कोशिश की तो उसको युवकों ने बुरी तरह पीटा। बालिका ने शोर मचाने की कोशिश की। उसने मदद के लिए चिल्लाने की भी कोशिश की लेकिन शादी समारोह में तेज आवाज में बज रहे डीजे के कारण कोई आवाज नहीं सुन पाया। 

    खबरों की मानें रात करीब 9.30 बजे नाबालिग शादी समारोह से घर जाने को बाहर निकली तो वहां मौजूद पांच युवक उसे बलपूर्वक उठाकर गवासी जंगल में ले गए। युवकों ने जंगल में दुष्कर्म किया। किसी तरह नाबालिग खुद को छुड़ाकर जंगल से भागने लगी तो वह एक गड्ढे में गिर गई, वहां उसको चोट लग गई। दरअसल यह पूरी घटना 17 फरवरी की है। नाबालिग लड़की अपनी सहेली के यहां, शादी समारोह में शामिल होने के लिए गई थी। शादी समारोह में रात करीब 10 बजे नाच-गाना के दौरान, वहां मौजूद पांचों युवकों ने नाबालिग पीड़िता को अगवा कर लिया। 

    शादी समारोह में पीड़िता की सहेली ने उसको न देखकर, उसे ढूंढने की काफी कोशिश की। उसने कई लोगों से पूछताछ की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। अगले दिन सुबह के समय करीब तीन बजे नाबालिग लहूलुहान हालत में अपने घर पंहुची। सुबह उसकी सहेली ने पीड़िता से पूछताछ की, तो उसने बताया की उसके साथ दुष्कर्म किया गया है।

    परिजनों की शिकयात पर पुलिस ने मामला दर्ज किया
    नाबालिग के साथ हुई हैवानियत की घटना की जानकारी जब परिजनों को हुई, तो उन्होंने इस मामले की शिकायत पंडरा पाठ चौकी में की। जशपुर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्यवाही शुरू कर दी है। सूचना के मुताबिक, पीड़िता को गंभीर हालत में इलाज के लिए बगीचा अस्पताल में दाखिल किया गया था।प्राथमिक उपचार के बाद, डॉक्टरों ने पीड़िता को जशपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सकों का कहना है, “पीड़िता के आंतरिक अंगों में गंभीर चोट होने के कारण उच्च स्तरीय इलाज के लिए नाबालिग बच्ची को रेफर किया गया है।

    इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला, दो आरोपी गिरफ्तार
    बगीचा थाना की पुलिस ने आरोपी चिया राजवाड़े, दीपू नगेशिया, जुगेश राम नगेशिया उर्फ जुगे, चूडर राम, पारस उर्फ तेलु राम नगेशिया के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 डी, 323, 506 व पोक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों में से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं तीन आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। जिनकी जशपुर जिले के तीन थानों की पुलिस तेजी से तलाश कर रही है। जशपुर एसपी विजय अग्रवाल समेत फोरेंसिक जांच टीम घटनास्थल की ओर रवाना हो गई है। वहीं तत्काल कार्यवाही और गिरफ्तारी के लिए, एडिशनल एसपी प्रतिभा पांडेय बगीचा थाना पहुंचकर मामले में नजर रखे हुए हैं।

    जशपुर एडिशनल एसपी प्रतिभा पांडेय ने बताया कि, पांच आरोपियों के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी गई है। दो आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई है, शेष तीन आरोपियों की तलाश एसडीओपी के नेतृत्व में टीम बनाकर की जा रही है। जल्द ही बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

    Views: 0
    Chhattisgarh Chhattisgarh police crime against girls Crime news Hind news Hindi khabar Hindi news hindinews india today Today latest news Today news Today rashifal
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleभारतीय जनता युवा मोर्चा लटोरी मण्डल में गठन किया गया….
    Next Article छत्तीसगढ़ बोर्ड: पढ़ाई ऑनलाइन, परीक्षाएं ऑफलाइन, लग रहा है डर तो इस नंबर पर करें कॉल
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    युवा पार्षद रजत खूटें, 90 वर्षीय दादी के सानिध्य; अयोध्या रामलला के चरणों में समर्पित की एक किलो 36 ग्रम चादी की नाव

    November 4, 2026

    खनिज संपदा का समुचित उपयोग कर छत्तीसगढ़ को देश के विकास का ग्रोथ इंजन बनाएंगे : मुख्यमंत्री साय…

    November 4, 2026

    राज्योत्सव में 207 श्रमिक हितग्राहियों को ₹47 लाख के चेक वितरित

    November 4, 2026

    केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने 36 विभूतियों एवं संस्थाओं को राज्य अलंकरण से किया सम्मानित…

    November 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • युवा पार्षद रजत खूटें, 90 वर्षीय दादी के सानिध्य; अयोध्या रामलला के चरणों में समर्पित की एक किलो 36 ग्रम चादी की नाव
    • खनिज संपदा का समुचित उपयोग कर छत्तीसगढ़ को देश के विकास का ग्रोथ इंजन बनाएंगे : मुख्यमंत्री साय…
    • राज्योत्सव में 207 श्रमिक हितग्राहियों को ₹47 लाख के चेक वितरित
    • केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने 36 विभूतियों एवं संस्थाओं को राज्य अलंकरण से किया सम्मानित…
    • मिथुन सहित इन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा बुधवार, पढ़ें 12 राशियों का पूरा हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?