नई दिल्ली:- सैमसंग का हाल ही में लॉन्च हुआ फोन सैमसंग गैलेक्सी M15 5G खरीद सकते हैं।इस फोन को आप 12 हजार रुपये से कम में खरीद सकते हैं। सैमसंग M15 5G फोन को कंपनी ने 13,299 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था।
सैमसंग गैलेक्सी M15 5G फोन को ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन पर 4GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ 12,999 रुपये में लिस्ट किया गया है।हालांकि, अगर आपके पास HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड है तो फोन की कीमत 1000 रुपये और कम की जा सकती है। कंपनी बैंक ऑफर के साथ इस फोन को 11,999 रुपये में खरीदने का मौका दे रही है।
सैमसंग M15 5G फोन को कंपनी ने 4GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ 13,299 रुपये में लॉन्च था
सैमसंग M15 5G फोन 6GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ 14,799 रुपये में लॉन्च किया गया था।
प्रोसेसर- सैमसंग के इस फोन को कंपनी MediaTek डिमेंसिटी 6100+ प्रोसेसर के साथ पेश करती है।
डिस्प्ले- फोन 6.5 इंच सुपर एमोलेड डिस्प्ले, फुल एचडी प्लस रेजोल्यूशन 1080 x 2340 पिक्सल और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है।
रैम और स्टोरेज- सैमसंग गैलेक्सी M15 5G फोन 4GB/6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है।
बैटरी- सैमसंग गैलेक्सी M15 5G फोन 6000mAh और 25W चार्जिंग सपोर्ट बैटरी के साथ आता है।
कैमरा- फोन 50MP मेन वाइड एंगल कैमरा, 5MP अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 2MP मैक्रो कैमरा के साथ आता है। फोन 13MP फ्रंट कैमरा के साथ आता है।
ओएस- सैमसंग फोन लेटेस्ट एंड्राइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है।
कलर- इस सैमसंग फोन को ग्राहक तीन कलर ऑप्शन ब्लू टोपाज़ , सेलिस्टियल ब्लू और स्टोन ग्रे में खरीद सकते हैं।
