Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » हाथरस भगदड़ में हुई मौतों से बहुत दुखी हूं, सरकार और प्रशासन पर भरोसा रखें… सामने आया ये चेहरा,आरोपी गिरफ्तार…
    समाचार

    हाथरस भगदड़ में हुई मौतों से बहुत दुखी हूं, सरकार और प्रशासन पर भरोसा रखें… सामने आया ये चेहरा,आरोपी गिरफ्तार…

    By Tv 36 HindustanJuly 6, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश:– हाथरस भगदड़ हादसे के बाद से फरार चल रहे सूरजपाल उर्फ नारायण साकार हरि भोले बाबा का वीडियो सामने आया है। दिए गए इंटरव्यू में सूरजपाल ने कहा है कि उसे हाथरस में 2 जुलाई को हुई घटना का अफसोस है। हाथरस हादसे में 123 मौतों के जिम्मेदार माने जाने वाले नारायण साकार हरि की तलाश पुलिस कर रही है। हालांकि, वह मीडिया को इंटरव्यू देता दिख रहा है। सूरजपाल उर्फ ‘भोले बाबा’ ने अपने बयान में कहा है कि 2 जुलाई की घटना के बाद मैं बहुत दुखी हूं। भगवान हमें इस दर्द को सहने की शक्ति दे। कृपया सरकार और प्रशासन पर भरोसा रखिए। मुझे विश्वास है कि जिसने भी अराजकता फैलाई है, उसे बख्शा नहीं जाएगा। मैंने अपने वकील एपी सिंह के माध्यम से समिति के सदस्यों से अनुरोध किया है कि वे शोक संतप्त परिवारों और घायलों के साथ खड़े रहें और जीवन भर उनकी मदद करें।

    घटना के 5 दिन बाद आया बयान
    सूरजपाल का बयान हाथरस की भयावह घटना के 5 दिनों के बाद आया है। 2 जुलाई को घटना के बाद से वह गायब हो गया था। सूरजपाल उर्फ भोले बाबा को भी इस भगदड़ के मामले में आरोपी माना जा रहा है। हालांकि, प्रारंभिक एफआईआर में उसका नाम नहीं शामिल किया गया है। कार्यक्रम के आयोजन देवप्रकाश मधुकर को आरोपी बनाया गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। इसके बाद भोले बाबा का बयान सामने आया है। इसमें भोले बाबा साजिश की बात करता दिख रहा है। अपने बयान में भोले बाबा ने कहा कि पुलिस और प्रशासन हर पहलू की जांच कर रही है। घटना के जिम्मेदारों को बख्शा नहीं जाएगा, इसका भरोसा रखिए।

    मुख्य आरोपी हुआ है गिरफ्तार
    हाथरस भगदड़ कांड के मुख्य आरोपी देवप्रकाश मधुकर को अरेस्ट किया गया हे। मुख्य आरोपी दिल्ली के नजफगढ़ में एक अस्पताल में भर्ती था। यूपी एसटीएफ की टीम ने उसे अस्पताल से ही उठाया है। इस संबंध में भोले बाबा के वकील एपी सिंह ने कहा कि मुख्य आरोपी देवप्रकाश मधुकर को पुलिस को सौंप दिया गया है। एसटीएफ और एसआईटी की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसका बयान रिकॉर्ड किया गया है।
    मधुकर के दिल के मरीज का हवाला देते हुए वकील ने कहा कि उसका खास ख्याल रखा जाएगा, ऐसी उम्मीद है। इधर, बाबा ने दावा किया है कि उनके सत्संग के दौरान हुई भगदड़ में असामाजिक तत्वों की भूमिका थी। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की भी बात कही है।

    Post Views: 1,625

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleHIV संक्रमण से 47 छात्रों की मौत, इस राज्य में अब तक 828 पॉजिटिव मिले; आंकड़े काफी चिंताजनक जानें पूरा मामला…
    Next Article श्रद्धालुओं को लेकर रायपुर से पूरी के लिए स्पेशल ट्रेन हुई रवाना, इन्होंने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना जानें समय से लेकर सब कुछ…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    वैभव से थी विस्फोट की उम्मीद लेकिन मैच में जल्द बिखर गई युवा स्टार की पारी..

    June 9, 2026

    मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक शुरू, कई अहम फैस…

    June 9, 2026

    Vitamin B 12 शरीर में विटामिन B12 की कमी को दूर करेंगे ये 5 सुपर फूड्स, बढ़ेगी ऊर्जा और बनेगी बेहतर सेहत…

    June 9, 2026

    प्रदेश में CM हेल्पलाइन 1076 शुरू, अब कॉल और WhatsApp से दर्ज करें शिकायत…

    June 9, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • वैभव से थी विस्फोट की उम्मीद लेकिन मैच में जल्द बिखर गई युवा स्टार की पारी..
    • मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक शुरू, कई अहम फैस…
    • Vitamin B 12 शरीर में विटामिन B12 की कमी को दूर करेंगे ये 5 सुपर फूड्स, बढ़ेगी ऊर्जा और बनेगी बेहतर सेहत…
    • प्रदेश में CM हेल्पलाइन 1076 शुरू, अब कॉल और WhatsApp से दर्ज करें शिकायत…
    • मोदी ने रचा इतिहास, सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने के मामले में इनका रिकॉर्ड तोड़ा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?